ग्लोब : अक्षांश एवं देशांतर Class 6 भूगोल Chapter 2 Question Answer NCERT Solution

Class 6 Geography ( भूगोल ) ग्लोब : अक्षांश एवं देशांतर Question Answer NCERT Solution in Hindi. NCERT Class 6 Bhugol Notes, Textual Question Answer and Important Question Answer in Hindi also Available for Various Board Students like HBSE, CBSE, UP board, Mp Board, RBSE and some other State Boards.

Also Read:- Class 6 भूगोल NCERT Solution

NCERT Solution for Class 6 Geography chapter 2 in Hindi / भूगोल ग्लोब : अक्षांश एवं देशांतर / Globe Akshansh avn deshantar Question Answer.

ग्लोब : अक्षांश एवं देशांतर कक्षा 6 भूगोल Chapter 2 Question Answer


1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए

प्रश्न (i) पृथ्वी का सही आकार क्या है?

उत्तर – पृथ्वी का आकार गोलाकार नहीं है। यह उत्तर एवं दक्षिण ध्रुव पर थोड़ी चपटी तथा मध्य में थोड़ी उभरी हुई है।


प्रश्न (ii) ग्लोब क्या है?

उत्तर – ग्लोब पृथ्वी का लघु रूप में एक वास्तविक प्रतिरूप है। ग्लोब आकार में छोटी या बड़ी हो सकती है।


प्रश्न (iii) कर्क रेखा का अक्षांशीय मान क्या है?

उत्तर – कर्क रेखा का अक्षांशीय मान 23½° उ० है।


प्रश्न (iv) पृथ्वी के तीन ताप कटिबंध कौन-से हैं?

उत्तर – पृथ्वी के तीन ताप कटिबंध हैं-उष्ण कटिबंध, शीतोष्ण कटिबंध तथा शीत कटिबंध।


प्रश्न (v) अक्षांश एवं देशांतर रेखाएं क्या हैं?

उत्तर –

अक्षांश- देशांतर-
विषुवत वृत्त से ध्रुवों तक स्थित सभी समानांतर वृत्तों को अक्षांश कहा जाता है। उत्तरी ध्रुव को दक्षिणी ध्रुव से जोड़ने वाली संदर्भ रेखा को देशांतर कहा जाता है।

प्रश्न (vi) ऊष्मा की सबसे अधिक मात्रा उष्ण कटिबंध क्यों प्राप्त करते है।

उत्तर – इस कटिबंध में सूर्य वर्ष में एक बार दोपहर में सिर के ठीक ऊपर होता है। जिसके कारण यह क्षेत्र सबसे अधिक ऊष्मा प्राप्त करता है।


प्रश्न (vii) जब भारत में शाम के 5:30 बजते हैं, तब लंदन में दोपहर के 12 क्यों बजते हैं?

उत्तर – लंदन से प्रमुख याम्योत्तर होकर गुजरता है जहां से देशांतरों की गिनती शुरू की जाती है। भारत प्रमुख याम्योत्तर से 82°30′ पूर्व में स्थित है। 1° पूर्व में जाने पर समय 4 मिनट आगे चला जाता है। भारत की स्थिति पूर्व में होने के कारण वह समय आगे चल रहा होता है। भारत से गुजरने वाले याम्योत्तर के हिसाब से जब गणना की जाती है तो यह समय 5 घंटे 30 मिनट आगे चल रहा होता है। इसी कारण से जब लंदन में दोपहर के 12:00 बजते हैं तो भारत में शाम के 5:30 बजते हैं।


2. सही उत्तर चिह्नित (✓ ) कीजिए-

(i) प्रमुख याम्योत्तर का मान है-
(क) 90°
(ख) 0°
(ग) 60°.
उत्तर :- (ख) 0° 


(ii) शीत कटिबंध किसके नज़दीक पाया जाता है ?
(क) ध्रुवों
(ख) विषुवत् वृत्त
(ग) कर्क रेखा।
उत्तर :- (क) ध्रुवों।


(iii) देशांतरों की कुल संख्या है
(क) 360
(ख) 180
(ग) 90.
उत्तर :- (क) 360


(iv) उत्तरी ध्रुव वृत्त स्थित है-
(क) उत्तरी गोलार्ध में
(ख) दक्षिणी गोलार्ध में
(ग) पूर्वी गोलाद्र्ध में।
उत्तर :- (क) उत्तरी गोलार्ध में ।


(v) ग्रिड किसका जाल है ?
(क) अक्षांशों (समानांतर रेखाओं) एवं देशांतरीय याम्योत्तरों का
(ख) कर्क रेखा एवं मकर रेखा का
(ग) उत्तरी ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव का।
उत्तर :- (क) अक्षांशों (समानांतर रेखाओं) एवं देशांतरीय याम्योत्तरों का।


3. खाली स्थान भरें
(i) मकर रेखा ……. पर स्थित है।
(ii) भारत का मानक याम्योत्तर ……….. है।
(iii) 0° याम्योत्तर को …….. के नाम से जाना जाता है।
(iv) देशांतरों के बीच की दूरी ……….की तरफ घटती जाती है।
(v) दक्षिणी ध्रुव वृत्त ………. गोलार्ध में स्थित है।

उत्तर – (i) 23½° दक्षिणी अक्षांश
(ii ) 82°30′ पूर्व
(iii) प्रमुख याम्योत्तर
(iv) ध्रुवों
(v) दक्षिणी।


 

Leave a Comment

error: