गुप्तकाल : शासन, समाज एवं संस्कृति Class 6 इतिहास Chapter 9 Question Answer – हमारा भारत I HBSE Solution

Class 6 इतिहास BSEH Solution for chapter 9 गुप्तकाल : शासन, समाज एवं संस्कृति Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 6 History mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer in hindi are available of  हमारा भारत II Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 6 इतिहास – हमारा भारत I Solution

Also Read – HBSE Class 6 इतिहास – हमारा भारत I Solution in videos

HBSE Class 6 इतिहास / History in hindi गुप्तकाल : शासन, समाज एवं संस्कृति / Guptkal sashan samaj avam sanskriti Question Answer for Haryana Board of chapter 9 in Hamara Bharat 1 Solution.

गुप्तकाल : शासन, समाज एवं संस्कृति Class 6 इतिहास Chapter 9 Question Answer


आओ जानें, कितना सीखा


सही उत्तर छांटें :

1. गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत ________ ने दिया।
क) कालिदास
ख) विष्णु शर्मा
ग) ब्रह्मगुप्त
घ) चरक

उत्तर – ग) ब्रह्मगुप्त


2. घुड़सवार सेना ___________ के अधीन थी।
क) पुरपाल
ख) रक्षित
ग) कुटम्बिन
घ) महाअश्वपति

उत्तर – घ) महाअश्वपति


3. भूमि कर उपज का _______ भाग होता था।
क) 1/2
ख) 1/6
ग) 1/3
घ) 1/8

उत्तर – ख) 1/6


4. गुप्त काल में समाज ________ वर्णों में बंटा था।
क) 4
ख) 8
ग) 2
घ) 5

उत्तर – क) 4


5. नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना ______ ने की थी।
क) कुमारगुप्त
ख) चन्द्रगुप्त प्रथम
ग) स्कंदगुप्त
घ) हर्षवर्धन

उत्तर – क) कुमारगुप्त


रिक्त स्थान की पूर्ति करें :

  1. गुप्तकाल में ________ शासन प्रणाली प्रचलित थी।

  2. पुलिस कर्मचारियों को _________ या ________ कहा जाता था।

  3. गांव में झगड़ों का समाधान _______ करती थी।

  4. गुप्तकालीन शासक _________ धर्म को मानते थे।

  5. सिंचाई के लिए __________, __________, _________ का भी प्रयोग किया जाता था।

उत्तर 1. राजतंत्रीय, 2. चाट, भाट, 3. महतर, 4. हिन्दू, 5. नहरों, तालाबों, कुओं


उचित मिलान करो :

  1. पहरेदार
  2. प्रांत
  3. हाथी सेना
  4. सुदर्शन झील
  5. ग्रामपति
  • भुक्ति
  • रक्षित
  • सौराष्ट्र
  • महापीलपति
  • महतर

उत्तर

  1. पहरेदार
  2. प्रांत
  3. हाथी सेना
  4. सुदर्शन झील
  5. ग्रामपति
  • रक्षित
  • भुक्ति
  • महापीलपति
  • सौराष्ट्र
  • महतर

निम्नलिखित कथनों में सही (✓) अथवा गलत (X) का निशान लगाओ :

  1. गुप्त राजाओं ने हिंदी भाषा को प्रोत्साहित किया। (X)

  2. महरौली में चन्द्रगुप्त द्वारा बनवाया लौह स्तंभ धातु कला का अद्भुत नमूना है। (✓)

  3. आर्यभट्ट ने पृथ्वी को गोल बताया था। (✓)

  4. सती प्रथा का आरंभ गुप्त काल में हो चुका था। (✓)

  5. नगर के मुखिया को पुरपाल कहते थे। (✓)


लघु प्रश्न :


प्रश्न 1. गुप्तकाल में सेना के चार अंग कौन से थे?

उत्तर

  1. थल सेना
  2. घुड़सवार सेना
  3. रथ सेना
  4. हाथी सेना

प्रश्न 2. गुप्तकाल में भारत का व्यापार किन देशों के साथ होता था?

उत्तर – अरब, ईरान, मिस्र, रोम, चीन, पूर्वी द्वीपसमूह तथा अनेक यूरोपियन और अनेक अफ्रीकी देशों के साथ होता था।


प्रश्न 3. वाग्भट्ट द्वारा रचित रचना का नाम बताएं।

उत्तर – वाग्भट्ट ने अष्टांग संग्रह की रचना की


प्रश्न 4. गुप्तकालीन शासकों ने प्रजा के हित के लिए क्या कार्य किए?

उत्तर – सिंचाई के लिए सौराष्ट्र (गुजरात) में गुप्त शासक स्कन्दगुप्त ने सुदर्शन झील का पुनर्निर्माण करवाया, यातायात के लिए सड़कों का निर्माण करवाया। उस काल में हिन्दूओं के अनेक मंदिर बने। बौद्ध मत की गुफाएं, चैत्य और मठों-विहारों का निर्माण हुआ।


प्रश्न 5. गुप्तकाल में जैन मत की श्वेतांबर शाखा की सभाएं कहां आयोजित की गई थीं?

उत्तर – जैन मत के श्वेताम्बर शाखा की सभाएं एक मथुरा में तथा दूसरी वल्लभी में आयोजित हुई।


आइए विचार करें :


प्रश्न 1. अनुलोम और प्रतिलोम विवाह में क्या अंतर होता है? बताएं।

उत्तर – ऊंची जाति के व्यक्ति द्वारा निम्न जाति की स्त्री से विवाह को अनुलोम विवाह कहते थे। निम्न जाति के व्यक्ति द्वारा उच्च जाति की स्त्री से विवाह को प्रतिलोम विवाह कहते थे।


प्रश्न 2. हिन्दू धर्म के संप्रदायों का वर्णन करें।

उत्तर

  1. वैष्णव मत : इसमें विष्णु और उसके दस अवतारों की पूजा की जाती है 1. मत्स्य 2. कूर्म 3. वराह 4. नरसिंह 5. वामन 6. परशुराम 7. राम 8. कृष्ण 9. बुद्ध 10. कल्कि |
  2. शैव मत : शिव के प्रतीक शिवलिंग, पार्वती, कार्तिकेय, गणेश, नन्दी आदि की पूजा की जाती है।
  3. सौर मत : इसमें भगवान सूर्य की अराधना की जाती है।
  4. शाक्त मत : शक्ति की प्रतीक विभिन्न देवियों की पूजा की जाती है।

प्रश्न 3. गुप्तकाल की कौन-कौन से देवी-देवताओं की मूर्तियां मिली हैं और इस काल की मूर्तिकला की क्या विशेषताएं हैं?

उत्तर – इस काल में महात्मा बुद्ध, विष्णु, शिव एवं सूर्य आदि देवी-देवताओं की मूर्तियां मिलती हैं, जो पत्थर, धातु या मिट्टी की बनी हुई हैं। मथुरा व अमरावती मूर्ति बनाने के प्रमुख केंद्र थे। यह कला पूर्णतया भारतीय थी। दूसरी विशेषता इनकी सरलता है। तीसरी विशेषता इनकी सुन्दरता है। इनमें वस्त्रों को इतनी कुशलता से बनाया है कि उनमें स्वाभाविक सौन्दर्य और मनोहरता झलकती है।


प्रश्न 4. साहित्य के क्षेत्र में इस काल में बहुत उन्नति हुई, तर्क दें।

उत्तर – गुप्त शासको ने संस्कृत भाषा को प्रोत्साहित किया। साहित्य के क्षेत्र में कालिदास इस काल के महान साहित्यकार थे। उस काल अन्य लेखक विशाखादत्त, भारवि, शूद्रक, अमर सिंह और दण्डिन थे। उस काल में पंचतन्त्र तथा हितोपदेश कहानी के संग्रह लिखे गए, जिनका संसार के अन्य भाषों में अनुवाद हो चुका है।


प्रश्न 5. गुप्तकालीन प्रांतीय शासन व्यवस्था पर नोट लिखें।

उत्तर – प्रशासन में कुशलता लाने के लिए राजाओं ने अपने साम्राज्य को विभिन्न प्रांतों में बाटा हुआ था जिन्हें ‘भुक्ति’ कहते थे। प्रांत का प्रशासक उपारिक कहलाता था और ये राजपरिवार से सम्बधित होते थे इन्हें स्थानीय, भोगपति, गोप्ता इत्यादि भी कहते थे। इनका कार्य राजाओं की आज्ञा का पालन करना होता था। अपने प्रांत में शांति बनाए रखना, सुरक्षा करना, कर एकत्रित करना, तथा प्रजा की भलाई करना शामिल था। इनकी सहायता के लिए भी अनेक अधिकारी होते थे।


आओ करके देखें :


प्रश्न 1. अपने स्थान के निकटवर्ती संग्रहालय में जाकर तत्कालीन मूर्तियों व सिक्कों का अध्ययन करें।

उत्तर – छात्र स्वयं करें।


कुछ सुझाए गए संग्रहालय

  • कृष्ण संग्रहालय, कुरुक्षेत्र
  • धरोहर संग्रहालय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय
  • अस्थल बोहर मठ, रोहतक
  • हरियाणा पुरातत्व विभाग, पंचकुला
  • जयंती पुरातात्विक संग्रहालय, जींद
  • पुरातत्व विभाग, पंजाब
  • गुरुकुल, झज्जर
  • बालभवन, सिरसा
  • ए.एस.आई. म्यूजियम, दिल्ली
  • मथुरा संग्रहालय, उत्तरप्रदेश

Leave a Comment

error: