हमारा देश : भारत Class 6 भूगोल Chapter 6 Notes – NCERT Solution

Class 6 Geography ( भूगोल ) हमारा देश : भारत Notes NCERT Solution in Hindi. NCERT Class 6 Bhugol Notes, Textual Question Answer and Important Question Answer in Hindi also Available for Various Board Students like HBSE, CBSE, UP board, Mp Board, RBSE and some other State Boards.

Also Read:- Class 6 भूगोल NCERT Solution

NCERT Solution for Class 6 Geography chapter 6 notes in Hindi / भूगोल हमारा देश : भारत / Hamara Desh Bharat Notes.

हमारा देश : भारत कक्षा 6 भूगोल Chapter 6 Notes


भारत एक बहुत बड़े भौगोलिक विस्तार वाला देश है। उत्तर में यह हिमालय के ऊंचे से घिरा है पश्चिम में अरब सागर, पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण में हिंद महासागर भारतीय प्रायद्वीप के तटों पर लहराते हैं।

भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है। उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक इसका विस्तार लगभग 3200 किलोमीटर है तथा पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में कच्छ तक इसका विस्तार लगभग 2900 किलोमीटर तक है।

भारत की स्थिति –

भारत उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। कर्क रेखा देश के लगभग मध्य से होकर गुजरती है। दक्षिण से उत्तर की ओर भारत की मुख्य भूमि का विस्तार 8°4′ उ. तथा 37°6′ उ. अक्षांशों के बीच है। पश्चिम से लेकर पूर्व तक भारत का विस्तार 68°7′ पू. तथा 97°25′ पू. देशांतरो के बीच है। 82°30′ पू. देशांतर के समय को भारत का मानक समय माना गया है।

भारत के पड़ोसी देश –

भारत की स्थलीय सीमाएं सात देशों से जुड़ी हुई हैं।

  1. चीन
  2. पाकिस्तान
  3. नेपाल
  4. भूटान
  5. बांग्लादेश
  6. म्यांमार
  7. अफगानिस्तान

राजनीतिक एवं प्रशासनिक विभाजन –

भारत एक बहुत बड़ा देश है। प्रशासनिक क्रियाकलापों के लिए देश को 28 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा गया है। दिल्ली भारत की राजधानी है। राज्यों का निर्माण मुख्यत: भाषाओं के आधार पर हुआ है। क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान और सबसे छोटा राज्य गोवा है। प्रत्येक राज्य को जिलों में भी बांटा गया है।

भौतिक विभाजन –

हिमालय उत्तर में बर्फ से ढका हुआ एक पर्वत श्रृंखला है। हिम + आलय का मतलब होता है बर्फ का घर। हिमालय पर्वत को तीन मुख्य है समानांतर श्रृंखला में बांटा जाता है। सबसे उत्तर में स्थित श्रृंखला को वृहत हिमालय या हिमाद्रि कहते हैं। इसी श्रृंखला में विश्व की सबसे ऊंची शिखर है। मध्य हिमालय या हिमाचल, हिमाद्री के दक्षिण में स्थित है। बहुत से लोकप्रिय पहाड़ी स्थान यहां स्थित है। शिवालिक सबसे दक्षिण में स्थित श्रृंखला है।

हिमालय के दक्षिण में भारत का उत्तरी मैदान स्थित है यह मैदान सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र और उनकी सहायक नदियों के द्वारा लाए गए जलोढ़ निक्षेपों से बने हैं। क्षेत्र की मिट्टी बहुत अधिक उपजाऊ है।

भारत के पश्चिमी भाग में भारतीय महामरुस्थल स्थित है। यह शुष्क, गर्म तथा रेतीला स्थल है।

उत्तरी मैदानों के दक्षिण में प्रायद्वीपीय पठार स्थित है। इसकी आकृति त्रिभुजाकार है। जिसका धरातल काफी ऊंचा नीचा है इस क्षेत्र में बहुत सी पहाड़ियां श्रृंखलाएं तथा घाटियां स्थित है। इसके उत्तर पश्चिम में अरावली श्रृंखला स्थित है, जो विश्व की सबसे पुरानी श्रृंखला है। विंध्य एवं सतपुड़ा भी महत्वपूर्ण श्रृंखलाएं हैं। इन श्रृंखलाओं से होकर नर्मदा, तथा तापी नदियां बहती हैं। यह नदियां पश्चिम की तरफ बहती हैं, जो अरब सागर में जाकर मिलती हैं। इस पठार के पश्चिम में पश्चिमी घाट तथा पूर्व में पूर्वी घाट स्थित है। पूर्वी घाट से पूर्व की ओर बहने वाली नदियां; जैसे- महानदी, गोदावरी, कृष्णा तथा कावेरी बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं। यह नदियां अपने मुहाने पर उपजाऊ डेल्टा बनाती है। बंगाल की खाड़ी में गंगा एवं ब्रह्मपुत्र नदियों के मुहाने पर सुंदरबन डेल्टा स्थित है।

भारत के दो द्वीपसमूह भी हैं। लक्षद्वीप द्वीपसमूह अरब सागर में स्थित है। यह द्वीप केरल के तट से कुछ दूर स्थित प्रवाल द्वीप है। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह भारत से दक्षिण पूर्व दिशा में बंगाल की खाड़ी में स्थित है। 2004 में अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह पर आई सुनामी के चलते हजारों लोगों की जान गई थी।

Leave a Comment

error: