हमारे त्योहार Class 9 नैतिक शिक्षा Chapter 9 Question Answer HBSE Solution

Class 9 Hindi Naitik Siksha BSEH Solution for Chapter 9 हमारे त्योहार Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 9 Hindi mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer, Word meaning, Vyakhya are available of नैतिक शिक्षा Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 9 नैतिक शिक्षा Solution

Also Read – HBSE Class 9 नैतिक शिक्षा Solution in Videos

HBSE Class 9 Naitik Siksha Chapter 9 हमारे त्योहार / Hamare Tyohar Question Answer for Haryana Board of नैतिक शिक्षा Class 9th Book Solution.

हमारे त्योहार Class 9 Naitik Siksha Chapter 9 Question Answer


प्रश्न 1. आपका मनपसन्द त्योहार कौन-सा है और क्यों ?

उत्तर – मेरा मनपसंद त्योहार दिवाली है क्योंकि उस दिन सभी लोग मिठाइयां बांटते हैं और सभी के घर रंग बिरंगी लाइटों से जगमगा रहे होते हैं।


प्रश्न 2. भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहार कौन-कौन से हैं ?

उत्तर – भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहार होली, दिवाली, दशहरा, रक्षाबन्धन, ईद, मुहर्रम व रमज़ान, ईस्टर, क्रिसमस, गुडफ्राइडे, लोहड़ी, बैसाखी, नवरोज, रामनवमी, कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, गुरुपर्व, बुद्ध- पूर्णिमा, नवरात्र इत्यादि है।


प्रश्न 3. हरियाणा में त्योहारों के अवसर पर किस प्रकार के खेल आयोजित किए जाते हैं?

उत्तर – हरियाणा में त्योहारों के अवसर पर कुश्ती दंगल व कबड्डी जैसे खेलों का आयोजन किया जाता है। इन खेलों की कई दिनों पहले से तैयारी आरम्भ कर दी जाती है। खेल के दौरान बहुत भीड़ जुटती है, जो खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाती है।


प्रश्न 4. पाठ में आए उन त्योहारों के नाम बताओ, जिनमें उपवास रखा जाता है।

उत्तर – नवरात्र, रमज़ान, चातुर्मास्य


प्रश्न 5. किन तिथियों को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है व क्यों ?

उत्तर – आजादी के राष्ट्रीय पर्व को ‘पन्द्रह अगस्त’ व संविधान लागू किए जाने के ऐतिहासिक दिन ‘छब्बीस जनवरी’ को गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाते हैं।


प्रश्न 6. विभिन्न पर्व हमें क्या सन्देश देते हैं?

उत्तर – हम सभी धर्मों के लोग इस भारतवर्ष में मिलजुल कर रहे और अपनी राष्ट्रीय एकता को मजबूत करते रहें। सभी धर्मों के पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हैं।


प्रश्न 7. उपवास करने के क्या लाभ हैं?

उत्तर – उपवास हमारे शारीरिक विकारों को दूर करते हैं, वहीं मन को भी पवित्र कर संकल्पवान बनाते हैं तथा आन्तरिक दृढ़ता उत्पन्न करते हैं।


प्रश्न 8. इस बार आपने दीवाली कैसे मनाई, अपने शब्दों में बताओ।

उत्तर – इस बार हमने दीवाली खुशीपूर्वक मनाई। हमने सभी के साथ मिठाईयां बांटी और दिपक जलाए। इस बार हमने दीपावली प्रदूषण मुक्त मनाई।


प्रश्न 9. त्योहारों पर ‘कुश्ती दंगल’ व कबड्डी जैसे खेलों का आयोजन किया जाता है। यदि आपने भी कोई खेल प्रतियोगिता देखी हो तो उसका वर्णन करो।

उत्तर – छात्र स्वयं करें।


प्रश्न 10. त्योहार सामाजिक सद्भाव कायम रखने के लिए आवश्यक हैं। इस विषय में अपने विचार लिखो ।

उत्तर – सभी त्यौहार हमें कोई ना कोई चीज जरूर देते हैं। अधिकतर त्योहारो में हमें बुराई पर अच्छाई की जीत दिखाई पड़ती है। यह त्यौहार हमें दर्शाते हैं कि हम हमारे समाज में मिलजुल कर रह सकते हैं और सामाजिक सद्भाव कायम कर सकते हैं।


प्रश्न 11. हरियाणा के प्रसिद्ध कुश्ती खिलाड़ियों के नामों की सूची बनाइए।

उत्तर – हरियाणा के कुछ प्रसिद्ध कुश्ती खिलाड़ियों के नाम है —ऋतु फोगाट, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, बबीता फोगाट, गीता फोगाट, अमित कुमार।


प्रश्न 12. विभिन्न धर्मों के त्योहार की सूची बनाकर ज्ञात करो कि उन्हें कैसे मनाया जाता है?

उत्तर – छात्र स्वयं करें।


प्रश्न 13. सही मिलान करें:

राम पूर्णिमा
कृष्ण तीज
शिव फ्राइडे
गणेश रात्रि
महावीर रोज
बुद्ध जयंती
गुरु जन्माष्टमी
गुड पर्व
नव चतुर्थी
आखा नवमी

उत्तर

राम नवमी
कृष्ण जन्माष्टमी
शिव रात्रि
गणेश चतुर्थी
महावीर जयंती
बुद्ध  पूर्णिमा
गुरु पर्व
गुड फ्राइडे
नव रोज
आखा तीज

Leave a Comment

error: