HBSE Class 11 नैतिक शिक्षा Chapter 18 राष्ट्रीयभक्ति Question Answer Solution

Class 11 Hindi Naitik Siksha BSEH Solution for Chapter 18 राष्ट्रीयभक्ति Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 11 Hindi mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer, Word meaning, Vyakhya are available of नैतिक शिक्षा Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 11 नैतिक शिक्षा Solution

Also Read – HBSE Class 11 नैतिक शिक्षा Solution in Videos

HBSE Class 11 Hindi Naitik Siksha Chapter 18 राष्ट्रीयभक्ति / Rastriyabhakti Question Answer for Haryana Board of नैतिक शिक्षा Class 11th Book Solution.

राष्ट्रीयभक्ति Class 11 Naitik Siksha Chapter 18 Question Answer


ज्ञानात्मक प्रश्न


प्रश्न 1. इस पाठ में किस-किस को स्वर्ग से भी बढ़कर माना गया है ?

उत्तर – माता और मातृभूमि


प्रश्न 2. जकार से शुरू होने वाले कौन से 5 शब्दों को दुर्लभ माना गया है ?

उत्तर –  जकार से शुरू होने वाले इन 5 शब्दों को दुर्लभ माना गया है- जननी, जन्मभूमि, जाह्नवी (गंगा), जनार्दन और जनक।


प्रश्न 3. अथर्ववेद में किस सूक्ति के माध्यम से भूमि को माता का दर्जा दिया गया है ?

उत्तर – माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः अर्थात् भूमि मेरी माता है और मैं उसका पुत्र हूँ।


प्रश्न 4. अंग्रेज कवि बायरन देश के प्रति क्या विचार रखते थे ?

उत्तर – अंग्रेज कवि बायरन ने यह कहा कि जो व्यक्ति अपने देश से प्यार नहीं करता वह किसी अन्य से भी प्यार नहीं कर सकता है।


प्रश्न 5. पृथिवी का भोग करने में कौन-2 समर्थ होते हैं ?

उत्तर –  शूरवीर, विद्वान् व सेवा को ही कर्म मानने वाले यही तीन व्यक्ति पृथ्वी का भोग करने में समर्थ होते हैं।


प्रश्न 6. भारत भूमि का विदेशियों पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

उत्तर – जब भारत में विदेशी आते हैं तब वे शत्रुता भूलकर यहीं बस जाते हैं और लौटना नहीं चाहते।


भावात्मक प्रश्न


प्रश्न 1. श्री रामचन्द्र को सोने की लंका अच्छी क्यों नहीं लगी होगी ?

उत्तर – रामायण में रावण की लंका को जीत लेने के बाद श्री राम की रुचि उस स्वर्णमयी नगरी में रहने की नहीं होती क्योंकि माता और मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर होती है।


प्रश्न 2. स्वदेश से प्रेम न करने वाले हृदय की पत्थर से तुलना क्यों की गई है।

उत्तर – सब देश से प्रेम ना करने वाले विद्या की तुलना पत्थर से इसीलिए की गई है क्योंकि उसके अंदर सभी भावनाएं खत्म हो जाती हैं और उसे अब अच्छा और बुरा कुछ भी नहीं सुझता है।


प्रश्न 3. देवता भी इस भारतभूमि पर रहने की स्पृहा क्यों करते हैं ?

उत्तर – देवता भी यह गीत गाते हैं कि वे लोग धन्य हैं जो स्वर्ग व मोक्ष देनेवाली भारतभूमि पर उत्पन्न हुए हैं। देवता भी स्वर्ग लोक में पुण्य समाप्त होने पर भारत भूमि पर जन्म लेते हैं। जिस मातृभूमि पर जन्म लेने की स्पृहा देवगण भी करते हैं


प्रश्न 4. भारत भूमि में विशेष तत्त्व क्या है ?

उत्तर – जब भारत में विदेशी आ जाते हैं तब वे शत्रुता भूलकर यहीं बस जाते हैं और लौटना नहीं चाहते। यही भारत भूमि का विशेष तत्व है।


प्रश्न 5. क्रान्तिकारी अशफाक उल्ला खाँ ने देश भक्ति के बारे में क्या कहा है ?

उत्तर – क्रान्तिकारी अशफाक उल्ला खाँ ने देश भक्ति के बारे में कहा है – “आजादी के जो जज्बात हैं वो फाँसी के तख्त और जेल की निरर्थक धमकियों से नहीं मिट सकते इसलिए देश हित को ही हमारा प्रथम धर्म मानकर हमें देश हित के लिए कार्य करना चाहिए। अगर देश समृद्ध, विकसित व सुरक्षित होगा तभी हम सबकी समृद्धि व उन्नति होगी”


Leave a Comment

error: