HBSE Class 11 नैतिक शिक्षा Chapter 6 महारानी अहिल्याबाई होलकर Important Question Answer Solution

Class 11 Hindi Naitik Siksha BSEH Solution for Chapter 6 महारानी अहिल्याबाई होलकर Important Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 11 Hindi mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer, Word meaning, Vyakhya are available of नैतिक शिक्षा Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 11 नैतिक शिक्षा Solution

Also Read – Class 11 Hindi NCERT Solution

Also Read – HBSE Class 11 नैतिक शिक्षा Solution in Videos

HBSE Class 11 Hindi Naitik Siksha Chapter 6 महारानी अहिल्याबाई होलकर / Maharani Ahilyabai holkar Important Question Answer for Haryana Board of नैतिक शिक्षा Class 11th Book Solution.

महारानी अहिल्याबाई होलकर Class 11 Naitik Siksha Chapter 6 Important Question Answer


प्रश्न 1. अहिल्याबाई होलकर का जन्म कब व कहाँ हुआ ? Most Important

उत्तर – अहिल्याबाई का जन्म 31 मई, 1725 को अहमदनगर जिले के चाँडी नामक गाँव में हुआ।


प्रश्न 2. अहिल्या का विवाह किसके साथ हुआ ?

उत्तर – अहिल्याबाई का विवाह मध्य प्रदेश में हिन्दवी स्वराज्य की पताका फहराने वाले महान योद्धा मल्हारराव होल्कर के पुत्र खंडेराव होल्कर के साथ हुआ।


प्रश्न 3. अहिल्याबाई होलकर के शासन की विशेषताएँ बताइए।

उत्तर – अहिल्याबाई होलकर के शासन की विशेषताएँ

  • गाँवों में पंचायती व्यवस्था को मजबूत किया गया।
  • कृषि की अभिवृद्धि पर ध्यान देते हुए कृषकों को न्याय देने की व्यवस्था की गई।
  • बेरोजगारों हेतु रोजगार धन्धों की योजनाएँ बनाई गई।
  • निर्धन तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए अन्नदान क्षेत्र खोले गए।

प्रश्न 4. अहिल्याबाई द्वारा निर्मित घाट व मन्दिर का नाम बताओ ।

उत्तर – बिहार के गया धाम में फल्गु नदी के तट पर निर्मित विष्णुपद मन्दिर व देवघाट, हरिद्वार में गंगा जी के तट पर कुशावर्त घाट आदि


प्रश्न 5. अहिल्याबाई ने कर व्यवस्था में क्या सुधार किया ?

उत्तर – प्रजा को करों से राहत देते हुए न्यूनतम कर वसूला जाने लगा। यह भी सुनिश्चित किया गया कि करों से प्राप्त धन का उपयोग केवल प्रजाहित के कार्यों में ही हो।


प्रश्न 6. अहिल्याबाई द्वारा प्रजा की सुविधा के लिए किए गए किन्हीं दो कार्यों का वर्णन करो।

उत्तर 

  • प्रजा को करों से राहत देते हुए न्यूनतम कर वसूला जाने लगा।
  • प्रजा की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रास्ते, पुल, घाट, धर्मशालाएँ, बावड़ी व तालाब बनाए गए।

प्रश्न 7. अहिल्याबाई को लोकमाता क्यों कहा जाता था ?

उत्तर – अहिल्याबाई ने समाज शत्रुओं व असामाजिक तत्त्वों पर अंकुश लगा कर उनके भी पुनर्वास की व्यवस्था की। अहिल्याबाई के सामाजिक व राजकीय कार्यों से प्रजा प्रसन्न व पूर्णरूपेण संतुष्ट थी। इसी कारण से अहिल्याबाई को लोकमाता कहा जाता था।


 

Leave a Comment

error: