HBSE Class 12 नैतिक शिक्षा Chapter 13 लौहपुरुष सरदार वल्लभभई पटेल Question Answer Solution

Class 12 Hindi Naitik Siksha BSEH Solution for Chapter 13 लौहपुरुष सरदार वल्लभभई पटेल Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 12 Hindi mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer, Word meaning, Vyakhya are available of नैतिक शिक्षा Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 12 नैतिक शिक्षा Solution

Also Read – HBSE Class 12 नैतिक शिक्षा Solution in Videos

HBSE Class 12 Naitik Siksha Chapter 13 लौहपुरुष सरदार वल्लभभई पटेल / Lohpurush sardar vallabhbhai patel Question Answer for Haryana Board of नैतिक शिक्षा Class 12th Book Solution.

लौहपुरुष सरदार वल्लभभई पटेल Class 12 Naitik Siksha Chapter 13 Question Answer


ज्ञानात्मक प्रश्न


प्रश्न 1. भारत की भूमि किन पुरुषों की भूमि मानी जाती है ?

उत्तर – भारतभूमि ऋषि मुनियों एवं महापुरुषों की भूमि है।


प्रश्न 2. कवि के अनुसार दैवी गुण क्या है ?

उत्तर – कवि के अनुसार विपत्ति के समय धैर्य एवं उन्नति के समय क्षमाशील होना दैवी गुण है।


प्रश्न 3. मानव की प्रकृति कैसी होनी चाहिए ?

उत्तर – मानव को नारियल के फल की भाँति अन्दर से विनम्र एवं बाहर से कठोर होना चाहिए।


प्रश्न 4. सरदार पटेल तार मिलने के समय क्या कर रहे थे ?

उत्तर – वे अदालत में किसी केस की पैरवी कर रहे थे।


प्रश्न 5. पटेल तार मिलने पर भी विचलित क्यों नहीं हुए?

उत्तर – लौहपुरुष का उत्तर था कि- मेरी पत्नी तो इस संसार से चली गई, वापिस नहीं आ सकती परन्तु अदालत में केस की पैरवी के दौरान यदि मैं धैर्य खो बैठता तो केस प्रभावित हो सकता था। यहाँ तक कि अभियुक्त को मृत्युदण्ड भी हो सकता था। अतः मैंने अपनी सहिष्णुता के साथ कर्त्तव्य एवं धर्म की अनुपालना की।


भावात्मक प्रश्न


प्रश्न 1. धैर्य के अभाव में क्या हानियाँ से सकती हैं ?

उत्तर –  धैर्य के अभाव में व्यक्ति अनुशासनहीनता एवं अधिक उतावलेपन के कारण अकस्मात् दुर्घटना का शिकार होता है।


प्रश्न 2. केस की पैरवी के समय सरदार पटेल की गतिविधियों का वर्णन कीजिए!

उत्तर – जब वे अदालत में किसी केस की पैरवी कर रहे थे तब उन्हें तार से अपनी पत्नी के निधन का समाचार मिला। उन्होंने तार देखा और चेहरे पर शिकन लाए बिना उसे जेब के हवाले कर दिया और अन्त तक अपने कार्य में संलग्न रहे।


प्रश्न 3. अदालत उठने पर पटेल के प्रति लोगों की क्या प्रतिक्रिया थी?

उत्तर – शाम को अदालत उठने पर साथियों द्वारा तार के विषय में पूछने पर उन्होंने तार की बात बताई तो वे सभी उनकी कर्त्तव्य परायणता और सहिष्णुता पर स्तब्ध रह गए। पटेल की इस कर्त्तव्य निष्ठा एवं धैर्य को देखकर लोगों ने प्रश्न किया कि आप तार को पढ़कर भी विचलित क्यों नहीं हुए ?


प्रश्न 4. पटेल के जीवन से हमें क्या शिक्षा मिलती है ?

उत्तर – साधारण से साधारण इंसान भी चाहे तो मेहनत, शिक्षा, ईमानदारी से अपने लिए एक मुक़ाम हासिल कर सकता है और पक्के निश्चय से विपरीत परिस्थितियों को भी क़ाबू कर सकता है।


प्रश्न 5. सरदार पटेल का जीवन आदर्श क्यों माना जाता है ?

उत्तर –  लौहपुरुष सरदार पटेल की सहिष्णुता एवं कर्त्तव्यपरायणता के कारण उनका जीवन आदर्श माना जाता है।


Leave a Comment

error: