HBSE Class 12 नैतिक शिक्षा Chapter 2 भक्तियोग – Question Answer Solution

Class 12 Hindi Naitik Siksha BSEH Solution for Chapter 2 भक्तियोग Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 12 Hindi mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer, Word meaning, Vyakhya are available of नैतिक शिक्षा Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 12 नैतिक शिक्षा Solution

Also Read – HBSE Class 12 नैतिक शिक्षा Solution in Videos

HBSE Class 12 Naitik Siksha Chapter 2 भक्तियोग / Bhaktiyog Question Answer for Haryana Board of नैतिक शिक्षा Class 12th Book Solution.

भक्तियोग Class 12 Naitik Siksha Chapter 2 Question Answer


ज्ञानात्मक प्रश्न


निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए


प्रश्न 1. गीता में किस-किस का अद्भुत संगम है ?

उत्तर – गीता में ज्ञान, कर्म और उपासना तीनों का अद्भुत संगम है।


प्रश्न 2. भारतीय जीवन- दर्शन से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर –  ज्ञान-पूर्वक श्रेष्ठ कर्म करते हुए भगवान की भक्ति की ओर बढ़ते जाना ही भारतीय जीवन दर्शन है।


प्रश्न 3. सच्चे भक्त की पहचान क्या होती है ? (HBSE 2022)

उत्तर – जो व्यक्ति किसी प्राणी से द्वेष नहीं करता है, जो सबका मित्र है और सबसे प्रेम करता है, जो अहंकार और मोहमाया आदि से रहित है, जो सबके प्रति दया, करुणा व प्रेम रखता है, जो सुख-दुःख में समभाव से रहता है। क्षमाशील व्यक्ति ही सच्चे अर्थों में भगवान् का सच्चा भक्त है।


प्रश्न 4. राजा ने मन्त्री को “पद” से क्यों हटाया ?

उत्तर – शिकार करते समय राजा की उंगली कट गई थी जिसके जवाब में मंत्री ने कहा “ईश्वर जो करता है अच्छा ही करता है।” राजा को यह सुनकर बहुत बुरा लगा और उसने मंत्री को पद से हटा दिया।


प्रश्न 5. राजा की बलि क्यों नहीं दी गयी ?

उत्तर – राजा की उंगली कटी हुई होने के कारण राजा की बलि नहीं दी गई।


भावात्मक प्रश्न


प्रश्न 1. “अमरबेल” के विषय में कवि क्या कहते हैं ?

उत्तर – कवि अमरबेल के बारे में बताता है कि वह बिना जड़ के भी बड़ी हो जाती है और फलती फूलती है।


प्रश्न 2. ‘अद्वेष्टा’ इसका भावार्थ समझाइये।

उत्तर – अद्वेष्टा का अर्थ है- वह व्यक्ति जो किसी भी प्राणी से द्वेष नहीं करता है।


प्रश्न 3. भर्तृहरि ने भक्तिहीन पुरुष को निन्दनीय क्यों माना है?

उत्तर – भर्तृहरि ने भक्तिहीन पुरुषों को निंदनीय इसलिए माना है क्योंकि वह मनुष्य भगवान पर आस्था न रखकर सांसारिक सम्पदाओं से ही सब कुछ प्राप्त करना चाहता है।


प्रश्न 4. वेद व्यास जी ने मनुष्य के लिए क्या उपदेश दिया

उत्तर – वेदव्यास जी कहते हैं कि परमात्मा को याद न करने वाला मनुष्य ही सबसे अधिक निन्दनीय होता है।


प्रश्न 5. प्रस्तुत पाठ से क्या शिक्षा मिलती है ?

उत्तर – प्रस्तुत पाठ से हमें शिक्षा मिलती है कि ईश्वर पर पूर्ण विश्वास करके, सच्चे मन से भक्ति करके मनुष्य अपने जीवन में परम आनन्द को पा लेता है तथा दुःखो से छुटकारे के साथ-साथ शान्ति को प्राप्त करता है।


Leave a Comment

error: