हम पंछी उन्मुक्त गगन के Class 7 Hindi Chapter 1 Question Answer – वसंत भाग 2 NCERT Solution

Class 7 Hindi NCERT Solution for chapter 1 हम पंछी उन्मुक्त गगन के Question Answer. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 7 Hindi mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer are available of  वसंत भाग 2 Book for CBSE, HBSE, Up Board, RBSE.

Also Read – Class 7 Hindi वसंत भाग 2 NCERT Solution

NCERT Class 7 Hindi हम पंछी उन्मुक्त गगन के / hum panchi unmukt gagan ke Question Answer (प्रश्न उत्तर) of chapter 2 in वसंत भाग 2 / Vasant bhag 2 Solution.

हम पंछी उन्मुक्त गगन के Class 7 Hindi Question Answer


प्रश्न 1. हर तरह की सुख-सुविधाएँ पाकर भी पक्षी पिंजरे में बंद क्यों नहीं रहना चाहते ?

उत्तर- हर तरह की सुख-सुविधाएँ पाकर भी पक्षी पिंजरे में बंद नहीं रहना चाहते क्योंकि उन्हें स्वतंत्र रहकर खुले आसमान में उड़ना अधिक पसंद है। वह स्वतंत्र होकर बहता पानी पीना चाहते हैं और स्वादिष्ट भोजन की बजाए नीम की निंबोली खाना चाहते हैं।

हर प्राणी के लिए स्वतंत्रता सबसे बड़ा सुख है। जो सुख आजादी में है वह कहीं और नहीं है। पिंजरे में पक्षियों को सभी सुख-सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं फिर भी वे पिंजरे में बंद नहीं रहना चाहते। उन्हें खुला आसमान पसंद है। वे खुले आसमान में रहकर आजादी की साँसें लेना चाहते हैं। उन्हें बहता हुआ पानी, कड़वी निंबौली और आसमान की सीमा छूना पसंद है।


प्रश्न 2. पक्षी उन्मुक्त रहकर अपनी कौन-कौन सी इच्छाएँ पूरी करना चाहते हैं ?

उत्तर- पक्षी उन्मुक्त रहकर ही नदियो मे बहता पानी पीना चाहते हैं। उन्हें स्वादिष्ट भोजन की अपेक्षा नीम की निंबोली और दाना चुगना अच्छा लगता है। पक्षी खुले आसमान में उड़ना चाहते हैं और आसमान की अनंत सीमा को छू लेना चाहते हैं। पक्षी पेड़ों की डालो पर झूलना चाहते हैं।


प्रश्न 3. भाव स्पष्ट कीजिए या तो क्षितिज मिलन बन जाता/या तनती साँसों की डोरी।

उत्तर- कवि कह रहा है कि पक्षी आसमान की अनंत सीमा को छू लेना चाहते हैं। इस प्रयास में कई बार तो उन्हें सफलता मिल जाती है और कई बार आसमान में उड़ते उड़ते उनकी सांसो की डोर टूट जाती है।


कविता से आगे–


प्रश्न 1. बहुत से लोग पक्षी पालते हैं-

(क) पक्षियों को पालना उचित है अथवा नहीं? अपने विचार लिखिए।

उत्तर – पक्षियों को पालना उचित नहीं है क्योंकि वे खुले आसमान के परिंदे हैं।


(ख) क्या आपने या आपकी जानकारी में किसी ने कभी कोई पक्षी पाला है ? उसकी देख-रेख किस प्रकार की जाती होगी, लिखिए।

उत्तर – नहीं।


प्रश्न 2. पक्षियों को पिंजरे में बंद करने से केवल उनकी आजादी का हनन ही नहीं होता, अपितु पर्यावरण भी प्रभावित होता है। इस विषय पर दस पंक्तियों में अपने विचार लिखिए।

उत्तर – यदि हम पक्षियों को पिंजरे में बंद कर देंगे तो जिन जीवो को वे खाते हैं उनकी संख्या बढ़ जाएगी जो पर्यावरण के लिए बहुत नुकसानदायक होगा।


 

Leave a Comment

error: