जल संसाधन Class 10 Geography Chapter 3 Important Question Answer in Hindi

Class 10 भूगोल Chapter 3 Important Question Answer of जल संसाधन NCERT Solution in Hindi. NCERT Class 10 Geography in hindi Question Answer and Important Question Answer, Textual Question answer also Available for Various Board Students like HBSE, CBSE, UP board, Mp Board, RBSE and some other State Boards.

Also Read:- Class 10 भूगोल NCERT Solution

NCERT Solution for Class 10 भूगोल / Geography Chapter 3 जल संसाधन / Jal Sansadhan Important Question Answer in hindi for CBSE and HBSE.

जल संसाधन Class 10 Geography Important Question Answer


प्रश्न 1. वर्षाजल संग्रहण क्या है ?

Ansवर्षा के जल को उपयोग के लिए सहेजने की प्रक्रिया को वर्षा जल संग्रहण कहा जाता है। वर्षा जल संग्रहण मुख्य रूप से जल की कमी वाले क्षेत्रों में किया जाता है।


प्रश्न 2. भूमिगत जल किसे कहते हैं ?

Ansभूमि के अंदर पाया जाने वाला जल भूमिगत जल कहलाता है। कुओं एवं ट्यूबवेलों से प्राप्त जल भूमिगत जल है।


प्रश्न 3. जल संभर विकास क्या है ?

Ansजल के भंडारण की विधि में होने वाले विकास को जलसंभर विकास कहते हैं। इसका उपयोग वर्षा जल संचयन में किया जाता है।


प्रश्न 5. बहुउद्देशीय परियोजना किसे कहते हैं? इसके कोई तीन लाभ लिखें। Most Important

Ansबहुउद्देशीय परियोजना उस प्रकार की परियोजना है जो एक ही समय में विभिन्न उद्देश्यों को पूरा करती है। उदाहरण के लिए- सिंचाई, बिजली उत्पादन, बाढ़ नियंत्रण, मछली प्रजनन,मृदा संरक्षण सभी बांध की एक ही परियोजना से होता है।


प्रश्न 6. बहु-उद्देशीय नदी परियोजनाओं से होने वाले लाभों और हानियों की तुलना कीजिए।
OR
बहुउद्देशीय नदी परियोजनाओं के क्या नुकसान है?

Ans

बहुउद्देशीय नदी परियोजनाओं के लाभ –

  • सिंचाई प्रदान करना
  • बिजली पैदा करना
  • जल आपूर्ति प्रदान करना
  • बाढ़ पर नियंत्रण रखना
  • मछली प्रजनन में सहायता प्रदान करना
  • औद्योगिक विकास में सहायता प्रदान करना

बहुउद्देशीय नदी परियोजनाओं के नुकसान –

  • जल के प्राकृतिक प्रवाह को प्रभावित करना
  • पानी के साथ खराब तलछट का प्रवाह
  • नदी में जलीय जीवन के लिए ख़राब आवास
  • स्थानीय समुदायों का बड़े पैमाने पर विस्थापन
  • मौजूदा वनस्पति को जलमग्न कर देना
  • मिट्टी का अपघटन होना

प्रश्न 7. राजस्थान के अर्ध शुष्क क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण किस प्रकार किया जाता है ? व्याख्या कीजिए।

Ansराजस्थान जैसे अर्ध शुष्क क्षेत्रों में कई कम लागत वाली तकनीकों का उपयोग किया जाता है। बीकानेर, फलौदी और बाड़मेर में पीने के पानी के भंडारण के लिए भूमिगत टैंक या टैंकर का उपयोग किया जाता है। इन्हें एक पाइप के माध्यम से घरों की ढलान वाली छतों से जोड़ा जाता है। टैंक में वर्षा का जल तीन से पाँच वर्ष तक संग्रहित रहता है। 


प्रश्न 8. जल दुर्लभता क्या है ? इसके कारणों का संक्षिप्त में वर्णन करें।

Ansजल दुर्लभता –   कई क्षेत्रों में पानी की कमी है। इसे जल दुर्लभता कहा जाता है। राजस्थान में महिलाओं को मटका संतुलित कर पीने का पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। स्वीडिश विशेषज्ञ फाल्कन मार्क के अनुसार, पानी की कमी तब होती है जब पानी की उपलब्धता प्रति व्यक्ति प्रति दिन 1000 घन मीटर से कम होती है।

कारण –

  • कम वर्षा के कारण पानी की कमी हो जाती है।
  • सूखाग्रस्त क्षेत्रों में पानी की कमी होती है
  • मौसमी वर्षा में भिन्नता
  • जल का अत्यधिक दोहन।
  • पानी का अत्यधिक उपयोग
  • पानी तक असमान पहुंच
  • बढ़ती जनसंख्या के कारण भारी मांग

Leave a Comment

error: