लहासा की ओर Class 9 Hindi Chapter 2 Important Question Answer – क्षितिज भाग 1 NCERT Solution

Class 9 Hindi NCERT Solution for chapter 2 लहासा की ओर Important Question Answer. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 9 Hindi mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer are available of  क्षितिज भाग 1 Book for CBSE, HBSE, Up Board, RBSE.

Also Read – Class 9 Hindi क्षितिज भाग 1 NCERT Solution

NCERT Class 9 Hindi लहासा की ओर / Lhasa ki aur Important Question Answer for Haryana Board / महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर of chapter 2 in Kshitij Bhag 1 Solution.

लहासा की ओर Class 9 Hindi Important Question Answer


प्रश्न 1. ‘लहासा की ओर’ पाठ में लेखक को भीखमंगे के वेश में यात्रा क्यों करनी पड़ी।

उत्तर – जब लेखक ने तिब्बत की यात्रा की थी। उस समय भारतीयों को तिब्बत यात्रा की अनुमति नहीं थी। वहां पर केवल भीख मांगे ही यात्रा कर सकते थे। इसीलिए लेखक ने भी भीखमंगे का वेश धारण कर तिब्बत की यात्रा की।


प्रश्न 2. उस समय के तिब्बत में हथियार का कानून न रहने के कारण यात्रियों को किस प्रकार का भय बना रहता था ?

उत्तर- उस समय के तिब्बत में हथियार का कानून न होने के कारण वहां के लोगों को अपने साथ हथियार लेकर चलना पड़ता था। क्योंकि यहां पर डकैत यात्रियों को मारकर उनका सामान लूट लेते थे। अपनी जान और सामान का भय वहां से गुजरते समय यात्रियों को बना रहता था।


प्रश्न 3. लेखक लड्कोर के मार्ग में अपने साथियों से किस कारण पिछड़ गया ?

उत्तर- लेखक लङ्कोर के मार्ग में अपने साथियों से काफी पिछड़ गया क्योंकि उसका थोड़ा बहुत धीरे-धीरे चल रहा था और अगर वह घोड़े पर अधिक जोर लगाता तो उसकी चाल और धीमी पड़ जाती थी। आगे जाकर उसको दो रास्ते दिखाई पड़े। जिसमें वह बाएं रास्ते पर मिल- डेढ मिल चला गया और उसके बाद उसको पता लगा कि वह रास्ता गलत है। लङ्कोर का रास्ता तो दाहिने वाला था। वापिस आकर उसने अब उसी रास्ते को पकड़ा। जिसके कारण लेखक अपने साथियों से काफी पिछड़ गया।


प्रश्न 4. लेखक ने शेकर विहार में सुमति को यजमानों के पास जाने से रोका परंतु दूसरी बार रोकने का प्रयास क्यों नहीं किया ?

उत्तर- दूसरी बार लेखक ने सुमति को रोकने का प्रयास इसीलिए नहीं किया क्योंकि इस समय वह बुद्धवचन की 103 पोथियों के बीच था। जिनमें से एक एक पोथी 15-15 सेर से कम नहीं थी और वह इन्हें पढ़ना चाहता था।


 

Leave a Comment

error: