लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? Class 9 Political Science Chapter 1 Important Question Answer in Hindi – NCERT Solution

Class 9 राजनीति विज्ञान Chapter 1 Important Questions of लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? NCERT Solution in Hindi. NCERT Class 9 Political Science in hindi Question Answer and Important Question Answer, Textual Question answer also Available for Various Board Students like HBSE, CBSE, UP board, Mp Board, RBSE and some other State Boards.

Also Read:- Class 9 सामाजिक विज्ञान NCERT Solution

NCERT Solution for Class 9 राजनीति विज्ञान / Political Science / Civics Chapter 1 लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? / loktantra kya loktantra kyon Important Questions in hindi.

लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? Important Questions Class 9 Political Science Chapter 1 in Hindi


प्रश्न 1. हम अन्य प्रकार की सरकारों की अपेक्षा लोकतंत्र को श्रेष्ठ क्यों समझते हैं?

Ans. लोकतंत्र हमें सब कुछ नहीं दिला सकता और यह सभी समस्याओं का समाधान नहीं है। लेकिन यह स्पष्ट रूप से हमारे ज्ञात किसी भी अन्य विकल्प से बेहतर है।

निम्नलिखित कारण हैं कि हम सरकार के किसी भी अन्य स्वरूप की तुलना में लोकतंत्र को प्राथमिकता देते हैं:

(i) प्रमुख फ़ैसले निर्वाचित नेताओं के हाथ : लोकतंत्र में अंतिम निर्णय लेने की शक्ति लोगों द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के पास ही होती है।

(ii) स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावी मुकाबला : चुनाव लोगों के लिए निष्पक्ष अवसर और इतने विकल्प उपलब्ध कराता है कि वे चाहें दायरे को मानते हुए काम करती है।

(iii) एक व्यक्ति-एक वोट- एक मोल : यह विकल्प और अवसर सभी लोगों को समान आधार पर उपलब्ध है।

(iv) कानून का राज और अधिकारों का आदर : इस विकल्प का प्रयोग संविधान के बुनियादी नियमों और नागरिकों के अधिकारों द्वारा सीमित सरकार की ओर ले जाता है।

इसीलिए लोकतंत्र को शासन का सर्वोत्तम रूप माना जाता है।


प्रश्न 2. लोकतंत्र की मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

Ans. लोकतंत्र की मुख्य विशेषताओं :

(i) प्रमुख फ़ैसले निर्वाचित नेताओं के हाथ : लोकतंत्र में अंतिम निर्णय लेने की शक्ति लोगों द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के पास ही होती है।

(ii) स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावी मुकाबला : चुनाव लोगों के लिए निष्पक्ष अवसर और इतने विकल्प उपलब्ध कराता है कि वे चाहें दायरे को मानते हुए काम करती है।

(iii) एक व्यक्ति-एक वोट- एक मोल : यह विकल्प और अवसर सभी लोगों को समान आधार पर उपलब्ध है।

(iv) कानून का राज और अधिकारों का आदर : इस विकल्प का प्रयोग संविधान के बुनियादी नियमों और नागरिकों के अधिकारों द्वारा सीमित सरकार की ओर ले जाता है।


प्रश्न 3. लोकतंत्र के पक्ष में कुछ तर्क दीजिए।

Ans. (i) लोकतांत्रिक शासन पद्धति दूसरों से बेहतर है क्योंकि यह शासन का अधिक ज़वाबदेही वाला स्वरूप है।

(ii) लोकतंत्र बेहतर निर्णय लेने की संभावना बढ़ाता है।

(iii) लोकतंत्र मतभेदों और टकरावों को संभालने का तरीका उपलब्ध कराता है।

(iv) लोकतंत्र नागरिकों का सम्मान बढ़ाता है।

(v) लोकतंत्र के पक्ष में आखिरी तर्क यह है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था दूसरों से बेहतर है क्योंकि इसमें हमें अपनी गलती ठीक करने का अवसर भी मिलता है।


प्रश्न 4. लोकतंत्र के कोई दो गुण लिखिए।

Ans. (i) लोकतांत्रिक शासन पद्धति दूसरों से बेहतर है क्योंकि यह शासन का अधिक ज़वाबदेही वाला स्वरूप है।

(ii) लोकतंत्र बेहतर निर्णय लेने की संभावना बढ़ाता है।


प्रश्न 5. लोकतंत्र के कोई दो दोष लिखिए।
OR
लोकतंत्र के खिलाफ दो तर्क लिखिए।

Ans. (i) लोकतंत्र में नेता बदलते रहते हैं। इससे अस्थिरता पैदा होती है।

(ii)  लोकतंत्र का मतलब सिर्फ राजनैतिक लड़ाई और सत्ता का खेल है। यहाँ नैतिकता की कोई जगह नहीं होती ।


प्रश्न 6. ‘जनमत संग्रह’ से आप क्या समझते हैं ?

Ans. एक प्रत्यक्ष मतदान जिसमें संपूर्ण मतदाताओं को किसी विशेष प्रस्ताव को स्वीकार करने या अस्वीकार करने के लिए कहा जाता है। यह एक नए संविधान, एक कानून या सरकार की एक विशिष्ट नीति को अपनाना हो सकता है।


 

Leave a Comment

error: