महादेवी वर्मा जीवन परिचय Class 9 Hindi Chapter 6 मेरे बचपन के दिन – क्षितिज भाग 1 NCERT

Class 9 Hindi NCERT Solution for मेरे बचपन के दिन लेखक जीवन परिचय. CCL Chapter Provide Class 6th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 9 Hindi mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer are available of  क्षितिज भाग 1 Book for CBSE, HBSE, Up Board, RBSE.

NCERT Class 9 Hindi मेरे बचपन के दिन / Mere Bachpan ke din Lekhak jivan Parichay / लेखक जीवन परिचय of chapter 6 in Kshitij Bhag 1 Solution.

मेरे बचपन के दिन (महादेवी वर्मा) Jivan Parichay Class 9 Hindi Chapter 6 NCERT


महादेवी वर्मा जीवन परिचय Class 9

जीवन परिचय – महादेवी वर्मा का जन्म सन् 1907 में उत्तर प्रदेश के फ़र्रुखाबाद शहर में हुआ था। उनकी शिक्षा-दीक्षा प्रयाग में हुई। प्रयाग महिला विद्यापीठ में प्राचार्या पद पर लंबे समय तक कार्य करते हुए उन्होंने लड़कियों की शिक्षा के लिए काफ़ी प्रयत्न किए। सन् 1987 में उनका देहांत हो गया।

साहित्यिक रचनाएं – महादेवी जी छायावाद के प्रमुख कवियों में से एक थीं। इनकी प्रमुख रचनाएं इस प्रकार है :- काव्य संग्रह : नीहार, रश्मि, नीरजा, यामा, दीपशिखा। गद्य रचनाएँ : अतीत के चलचित्र, स्मृति की रेखाएँ, पथ के साथी, श्रृंखला की कड़ियाँ।
महादेवी वर्मा को साहित्य अकादमी एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारत सरकार ने उन्हें पद्मभूषण से अलंकृत किया।

साहित्यिक विशेषताएं – महादेवी वर्मा की साहित्य साधना के पीछे एक ओर आजादी के आंदोलन की प्रेरणा है तो दूसरी ओर भारतीय समाज में स्त्री जीवन की वास्तविक स्थिति का बोध भी है। हिंदी गद्य साहित्य में संस्मरण एवं रेखाचित्र को बुलंदियों तक पहुँचाने का श्रेय महादेवी जी को है। उनके संस्मरणों और रेखाचित्रों में शोषित, पीड़ित लोगों के प्रति ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों के लिए भी आत्मीयता एवं अक्षय करुणा प्रकट हुई है।

भाषा शैली – महादेवी जी की भाषा-शैली सरल एवं स्पष्ट है तथा शब्द चयन प्रभावपूर्ण और चित्रात्मक है।


 

Leave a Comment

error: