म्लेच्छ बंस का सेर सिवराज Class 9 नैतिक शिक्षा Chapter 6 Question Answer HBSE Solution

Class 9 Hindi Naitik Siksha BSEH Solution for Chapter 6 म्लेच्छ बंस का सेर सिवराज Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 9 Hindi mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer, Word meaning, Vyakhya are available of नैतिक शिक्षा Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 9 नैतिक शिक्षा Solution

Also Read – HBSE Class 9 नैतिक शिक्षा Solution in Videos

HBSE Class 9 Naitik Siksha Chapter 6 म्लेच्छ बंस का सेर सिवराज / Malech bansh ka ser sivraj Question Answer for Haryana Board of नैतिक शिक्षा Class 9th Book Solution.

म्लेच्छ बंस का सेर सिवराज Class 9 Naitik Siksha Chapter 6 Question Answer


प्रश्न 1. शिवाजी ने सर्वधर्म समभाव की प्रेरणा कहाँ से प्राप्त की?

उत्तर – अपनी माता जीजाबाई से।


प्रश्न 2. शिवाजी के व्यक्तित्व-निर्माण में उनकी माँ की क्या भूमिका थी?

उत्तर –  शिवाजी की माता जीजाबाई अपने पुत्र शिवाजी को रामायण और महाभारत की अनेक कथाएँ सुनाया करती थी। उनकी मां ने उन्हें सभी धर्मों का आदर करना सिखाया। इसीलिए शिवाजी भी माता और भवानी माँ को छोड़कर किसी के सामने अपना मस्तक नहीं झुकाता था।


प्रश्न 3. पाठ के किस प्रसंग से पता चलता है कि शिवाजी बचपन से ही निर्भीक और साहसी थे?

उत्तर –  एक बार शाहजी बालक शिवाजी को बीजापुर के बादशाह के दरबार में ले गए। शाहजी ने बालक शिवाजी से कहा, “तुम बादशाह को झुककर सलाम करो।” पर शिवाजी ने न तो सलाम किया, न झुककर नम्रता प्रकट की। शाहजी ने जब डॉंट-फटकार की, तो शिवाजी ने उत्तर दिया, “आपको तो मालूम है कि मैं अपनी माता और भवानी माँ को छोड़कर किसी के सामने अपना मस्तक नहीं झुकाता।” इस प्रसंग से हमें पता चलता है कि शिवाजी बाल्यावस्था से ही बड़े साहसी और निर्भीक थे।


प्रश्न 4. औरंगजेब की कैद से मुक्त होने के लिए शिवाजी ने क्या उपाय किया?

उत्तर – जब औरंगजेब ने शिवाजी को धोखे से बन्दी बना लिया तब शिवाजी अपने पुत्र के साथ मिठाई के टोकरे में छिपकर कैद से बाहर निकल आए।


प्रश्न 5. ‘गढ़ तो आया, पर सिंह चला गया’ शिवाजी का यह कथन किस घटना की ओर संकेत करता है?

उत्तर – कोण्ढाना के दुर्ग को जीतना बड़ा कठिन था, पर माँ की इच्छा थी। शिवाजी ने शीघ्र ही ताना जी को कोण्ढाना के दुर्ग पर आक्रमण करने का आदेश दिया। ताना जी ने दुर्ग पर अधिकार तो कर लिया, पर उन्हें अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी। इस पर शिवाजी ने बड़े ही दुःख के साथ कहा, “गढ़ तो आया, पर सिंह चला गया।”


प्रश्न 6. शिवाजी का राज्याभिषेक कब व किस प्रकार हुआ ?

उत्तर – शिवाजी का राज्याभिषेक 6 जून, 1674 को हिन्दू रीति के अनुसार हुआ। उन्होंने छत्र धारण किया और हाथी पर सवार होकर अपने दल-बल के साथ रायगढ़ के रास्ते से जुलूस निकाला। आगे दो हाथियों के ऊपर दो झण्डे थे, जिनमें एक भगवा झण्डा था, जो श्री गुरु रामदास के गेरुए वस्त्र का टुकड़ा था।


प्रश्न 7. मध्यकालीन भारत के उदार हृदय शासकों की सूची बनाओ तथा उनके प्रेरणादायी कार्यों या प्रसंगों की चर्चा करो।

उत्तर – छात्र स्वयं करे।


प्रश्न 8. शिवाजी के जीवन से हमें क्या प्रेरणा मिलती है?

उत्तर – शिवाजी के जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि हमें सभी धर्मों का समान रूप से आदर करना चाहिए और कभी भी लालच नहीं करना चाहिए। हमेशा अपने लोगों का साथ देना चाहिए।


प्रश्न 9. मध्यकालीन शासकों में शिवाजी की क्या विशिष्टता दृष्टिगोचर होती है?

उत्तर – मध्यकालीन शासकों के समय शिवाजी ने अनेक लड़ाइयों में विजय प्राप्त की। उन्होंने मुगलों को महाराष्ट्र से निकालकर स्वतन्त्र राज्य की स्थापना की। वास्तव में भारत के नक्शे में महाराष्ट्र ही एक ऐसा राज्य था, जो औरंगजेब के शासन काल में स्वतन्त्र हो गया था। इसका श्रेय शिवाजी को ही जाता है।


प्रश्न 10. अपने गुरु की झोली में सारा राज्य लिखकर डालने से शिवाजी का क्या मनोभाव प्रकट होता है?

उत्तर – अपने गुरु की झोली में सारा राज्य लिखकर डालने से शिवाजी का यह भाव प्रकट होता है कि उसके लिए राजपाठ महत्वपूर्ण नहीं है। उसके लिए उसका गुरु बहुत अधिक आदरणीय है।


प्रश्न 11. ऐसे वीर योद्धाओं की सूची बनाओ, जिन्होंने मातृभूमि की आज़ादी के लिए संघर्ष किया।

उत्तर – छात्र स्वयं करें।


Leave a Comment

error: