मौर्य साम्राज्य Class 6 इतिहास Chapter 6 Important Question Answer – हमारा भारत I HBSE Solution

Class 6 इतिहास NCERT Solution for chapter 6 मौर्य साम्राज्य Important Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 6 History mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer in hindi are available of  हमारा भारत II Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 6 इतिहास – हमारा भारत I NCERT Solution

Also Read – HBSE Class 6 इतिहास – हमारा भारत I Solution in videos

HBSE Class 6 इतिहास / History in hindi मौर्य साम्राज्य / maurya samrajya Important Question Answer for Haryana Board of chapter 6 in Hamara Bharat 1 Solution.

मौर्य साम्राज्य Class 6 इतिहास Chapter 6 Important Question Answer


प्रश्न 1. चंद्रगुप्त मौर्य के तीन उत्तराधिकारियों के नाम बताओ।

उत्तर – बिंदुसार, अशोक, बृहद्रथ


प्रश्न 2. सुदर्शन झील किस प्रांत में विद्यमान थी ?

उत्तर – सौराष्ट्र


प्रश्न 3. अर्थशास्त्र कुल कितने अधिकरण एवं प्रकरणों में विभक्त है?

उत्तर – सम्पूर्ण अर्थशास्त्र 15 अधिकरण एवं 180 प्रकरणों में विभक्त है।


प्रश्न 4. अशोक का राज्याभिषेक कब हुआ और इस अवसर पर उसने कौन-सी उपाधियां धारण की?

उत्तर – 269 ई. पू. में अशोक का राज्याभिषेक हुआ। इस अवसर पर उसने देवानाम प्रिय तथा प्रियदर्शी की उपाधियां धारण की।


प्रश्न 5. मेगस्थनीज कौन था? उसने पाटलिपुत्र के नगर परिषद की पांच-पांच सदस्यों वाली कितनी समितियों का उल्लेख किया है? उनके नाम भी बताइए ।

उत्तर – मेगस्थनीज यूनान का एक राजदूत था जो चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया था। मेगस्थनीज ने पाटलिपुत्र के नगर परिषद् की 5-5 सदस्यों वाली छः समितियों का उल्लेख किया है। ये समितियां थी :

  • शिल्पकला समिति
  • वैदेशिक समिति
  • जनसंख्या समिति
  • वाणिज्य समिति
  • उद्योग समिति
  • कर समिति

प्रश्न 6. किस युद्ध के बाद अशोक का हृदय परिवर्तन हो गया था और क्यों?

उत्तर – अशोक द्वारा 261 ई. पू. के कलिंग युद्ध में एक लाख लोग मारे गये तथा एक लाख पचास हजार लोग बन्दी बना लिये गये। इस युद्ध में लगभग दो लाख पचास हजार से अधिक लोग घायल भी हुए। मौर्य साम्राज्य की पूर्वी सीमा बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत हो गयी। कलिंग युद्ध में हुई हृदय विदारक हिंसा एवं नरसंहार की घटनाओं ने अशोक के हृदय को स्पर्श किया। उसने युद्ध नीति छोड़ दी व बौद्ध धर्म अपनाकर बौद्ध बन गया।


प्रश्न 7. मौर्य साम्राज्य के पतन के किन्हीं तीन कारणों का वर्णन करें।

उत्तर – मौर्य साम्राज्य के पतन के मुख्य कारण निम्नलिखित थे :

  • अशोक के उत्तराधिकारियों का दुर्बल होना।
  • वित्तीय संकट का होना।
  • साम्राज्य की विशालता।
  • उत्तराधिकार के नियम का अभाव होना।

प्रश्न 8. कौटिल्य द्वारा रचित अर्थशास्त्र की प्रमुख विशेषताएं क्या है?

उत्तर – कौटिल्य द्वारा रचित अर्थशास्त्र की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित है –

  • अर्थ की व्याख्या जीवन निर्वाह के साधन के रूप में की गयी है। इसका स्रोत सम्पूर्ण धरती और उस पर निवास करने वाले लोग बताये गये हैं।
  • अर्थशास्त्र धरती को अर्जित करने तथा उसे सुरक्षित रखने के साधनों की विवेचना करता है।
  • अर्थशास्त्र राज्य का विज्ञान है। यह विज्ञान अर्थ अर्थात् जीविकोपार्जन के साधनों पर राज्य के नियंत्रण के सिद्धांत की बात करता है।
  • सम्पूर्ण अर्थशास्त्र 15 अधिकरण अर्थात् भागों एवं 180 प्रकरणों में विभक्त है। इसमें 6000 श्लोक हैं।
  • शासन-प्रणाली के सभी सिद्धातों को अर्थशास्त्र में देखा जा सकता है।
  • राजनीति पर आधारित यह पुस्तक मूल रूप से संस्कृत भाषा में लिखी गई है।

प्रश्न 9. अशोक के धम्म की प्रमुख शिक्षाएं क्या है? वर्णन करें।

उत्तर – अशोक के धम्म की प्रमुख शिक्षाएं निम्नलिखित हैं :

  • सद्गुण में अहिंसा का पालन करना।
  • बड़ों का आदर करना व छोटो से प्रेम करना।
  • सच्चे रीति-रिवाजों को मानना व कर्म के सिद्धांत में विश्वास करना।
  • दान देना व पवित्र जीवन जीना।
  • धार्मिक सहनशीलता को अपनाते हुए धर्म यात्राएं करना।

प्रश्न 10. मौर्य साम्राज्य के सैन्य प्रशासन का वर्णन कीजिए।

उत्तर

  • चन्द्रगुप्त मौर्य के पास एक अत्यंत विशाल सेना थी। इसमें 6 लाख पैदल, 30 हजार घुड़सवार, 9 हजार हाथी तथा 800 रथ थे।
  • सैनिकों को नकद वेतन मिलता था।
  • दुर्ग पांच प्रकार के होते थे- स्थल दुर्ग, जल दुर्ग, वन दुर्ग, गिरिदुर्ग तथा मरु दुर्ग।
  • इस सेना का प्रबन्ध छः समितियों द्वारा होता था। प्रत्येक समिति में पांच-पांच सदस्य होते थे। ये समितियां थी
  1. पैदल सेना समिति
  2. अश्वारोही समिति
  3. नौ सेना समिति
  4. गज सेना समिति
  5. रसद समिति
  6. रथ सेना समिति

Leave a Comment

error: