मौर्य साम्राज्य Class 6 इतिहास Chapter 6 Question Answer – हमारा भारत I HBSE Solution

Class 6 इतिहास NCERT Solution for chapter 6 मौर्य साम्राज्य Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 6 History mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer in hindi are available of  हमारा भारत II Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 6 इतिहास – हमारा भारत I NCERT Solution

Also Read – HBSE Class 6 इतिहास – हमारा भारत I Solution in videos

HBSE Class 6 इतिहास / History in hindi मौर्य साम्राज्य / maurya samrajya Question Answer for Haryana Board of chapter 6 in Hamara Bharat 1 Solution.

मौर्य साम्राज्य Class 6 इतिहास Chapter 6 Question Answer


आओ जानें, कितना सीखा


सही उत्तर छोटे :

1. मेगस्थनीज के अनुसार चंद्रगुप्त मौर्य की विशाल सेना का प्रबंध ______ समितियों द्वारा होता था।
क) 4
ख) 3
ग) 6
घ) 5

उत्तर – ग) 6


2. मौर्य साम्राज्य की स्थापना किसने की थी?
क) अशोक
ख) सिकंदर
ग) चंद्रगुप्त
घ) बिंदुसार

उत्तर – ग) चंद्रगुप्त


3. निम्न में से कौन-सा एक स्तंभ लेख का उदाहरण नहीं है?
क) टोपरा (हरियाणा)
ख) सांची (मध्य प्रदेश)
ग) लौरिया नंदनगढ़ (बिहार)
घ) इरागुड़ी (आंध्र प्रदेश )

उत्तर – घ) इरागुड़ी (आंध्र प्रदेश )


4. कौटिल्य का अर्थशास्त्र मूल रूप से किस भाषा में लिखी गई है?
क) हिन्दी
ख) संस्कृत
ग) अवधि
घ) मगधी

उत्तर – ख) संस्कृत


5. मंत्रिपरिषद में नीति निर्धारण के कार्यों के लिए 18 विभागों का गठन किया गया था प्रत्येक विभाग _______ को कहा जाता था।
क) तीर्थ
ख) दुर्ग
ग) गण
घ) विषय

उत्तर – क) तीर्थ


रिक्त स्थान की पूर्ति करें :

  1. मौर्य साम्राज्य ________ ई.पू. तक अस्तित्व में रहा ।

  2. कौटिल्य की पुस्तक का नाम _________ था।

  3. चन्द्रगुप्त मौर्य ने प्रथम विजय __________ क्षेत्र पर प्राप्त की थी।

  4. अशोक के बृहद शिलालेख कुल ________ स्थानों से प्राप्त हुए हैं।

  5. मौर्यों के नगर प्रशासन का वर्णन _______ की पुस्तक _______ में मिलता है।

उत्तर – 1. 184, 2. अर्थशास्त्र, 3. सिंध व पंजाब, 4. आठ, 5. कौटिल्य, अर्थशास्त्र


उचित मिलान करो :

  1. अशोक का राज्याभिषेक
  2. सैल्यूकस से युद्ध
  3. कलिंग विजय
  4. सिकंदर का भारत से प्रस्थान
  5. अर्थशास्त्र की पांडुलिपियों की प्राप्ति
  • 261 ई.पू.
  • 305 ई.पू.
  • 325 ई.पू.
  • 1905 ई.
  • 269 ई.पू.

उत्तर

  1. अशोक का राज्याभिषेक
  2. सैल्यूकस से युद्ध
  3. कलिंग विजय
  4. सिकंदर का भारत से प्रस्थान
  5. अर्थशास्त्र की पांडुलिपियों की प्राप्ति
  • 269 ई.पू.
  • 305 ई.पू.
  • 261 ई.पू.
  • 325 ई.पू.
  • 1905 ई.

निम्नलिखित कथनों में सही (✓) अथवा गलत (X) का निशान लगाओ :

  1. बौद्ध ग्रंथ बताते हैं कि वृद्धावस्था में चंद्रगुप्त मौर्य श्रवणबेलगोला में जाकर तपस्या करने लगे। (X)

  2. चंद्रगुप्त ने पुष्यगुप्त को सौराष्ट्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया। (✓)

  3. अशोक की माता का नाम लीलावती था। (X)

  4. मौर्य साम्राज्य का अंतिम शासक बृहद्रथ था । (✓)

  5. मंडल का विभाजन जिलों में होता था जिन्हें द्रोणमुख कहा जाता था। (X)


लघु प्रश्न :


प्रश्न 1. चंद्रगुप्त मौर्य के तीन उत्तराधिकारियों के नाम बताओ।

उत्तर – बिंदुसार, अशोक, बृहद्रथ


प्रश्न 2. सुदर्शन झील किस प्रांत में विद्यमान थी ?

उत्तर – सौराष्ट्र


प्रश्न 3. अर्थशास्त्र कुल कितने अधिकरण एवं प्रकरणों में विभक्त है?

उत्तर – सम्पूर्ण अर्थशास्त्र 15 अधिकरण एवं 180 प्रकरणों में विभक्त है।


प्रश्न 4. अशोक का राज्याभिषेक कब हुआ और इस अवसर पर उसने कौन-सी उपाधियां धारण की?

उत्तर – 269 ई. पू. में अशोक का राज्याभिषेक हुआ। इस अवसर पर उसने देवानाम प्रिय तथा प्रियदर्शी की उपाधियां धारण की।


प्रश्न 5. अशोक का ‘मत’ क्या था? इसके किन्हीं दो सिद्धांतों का वर्णन करें।

उत्तर – अशोक अपने पूर्वजों की तरह साम्राज्य विस्तार देने की प्रथा लेकिन कलिंग युद्ध के पश्चात उसका मत बदल गया और उसने शांति का रास्ता अपनाया। उनके दो सिद्धांत निम्नलिखित हैं।

  • सद्गुण में अहिंसा का पालन करना।
  • बड़ों का आदर करना व छोटो से प्रेम करना।

आइए विचार करें :


प्रश्न 1. अशोक के सम्राट बनने से पहले के जीवन का वर्णन करो।

उत्तर – अशोक की शिक्षा-दीक्षा अपने सगे भाइयों के साथ ही हुई थी। उसकी प्रतिभा, योग्यता और बुद्धि अपने सभी भाइयों से अलग थी। वह पहले उज्जैन तथा बाद में तक्षशिला का कुमार (राज्यपाल) बना। अशोक अपने पिता बिंदुसार के शासनकाल में उज्जैन का राज्यपाल था। बिंदुसार की बीमारी का समाचार सुनकर वह पाटलिपुत्र आया। बिंदुसार के सोलह पत्नियों से 101 पुत्र थे। इस कारण उत्तराधिकार के लिये अशोक को अपने भाइयों से संघर्ष करना पड़ा। चार वर्षो के संघर्ष के पश्चात् 269 ई. पू. में अशोक सम्राट बना।


प्रश्न 2. मेगस्थनीज कौन था? उसने पाटलिपुत्र के नगर परिषद की पांच-पांच सदस्यों वाली कितनी समितियों का उल्लेख किया है? उनके नाम भी बताइए ।

उत्तर – मेगस्थनीज यूनान का एक राजदूत था जो चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया था। मेगस्थनीज ने पाटलिपुत्र के नगर परिषद् की 5-5 सदस्यों वाली छः समितियों का उल्लेख किया है। ये समितियां थी :

  • शिल्पकला समिति
  • वैदेशिक समिति
  • जनसंख्या समिति
  • वाणिज्य समिति
  • उद्योग समिति
  • कर समिति

प्रश्न 3. किस युद्ध के बाद अशोक का हृदय परिवर्तन हो गया था और क्यों?

उत्तर – अशोक द्वारा 261 ई. पू. के कलिंग युद्ध में एक लाख लोग मारे गये तथा एक लाख पचास हजार लोग बन्दी बना लिये गये। इस युद्ध में लगभग दो लाख पचास हजार से अधिक लोग घायल भी हुए। मौर्य साम्राज्य की पूर्वी सीमा बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत हो गयी। कलिंग युद्ध में हुई हृदय विदारक हिंसा एवं नरसंहार की घटनाओं ने अशोक के हृदय को स्पर्श किया। उसने युद्ध नीति छोड़ दी व बौद्ध धर्म अपनाकर बौद्ध बन गया।


प्रश्न 4. मौर्य साम्राज्य के पतन के किन्हीं तीन कारणों का वर्णन करें।

उत्तर – मौर्य साम्राज्य के पतन के मुख्य कारण निम्नलिखित थे :

  • अशोक के उत्तराधिकारियों का दुर्बल होना।
  • वित्तीय संकट का होना।
  • साम्राज्य की विशालता।
  • उत्तराधिकार के नियम का अभाव होना।

प्रश्न 5. कौटिल्य द्वारा रचित अर्थशास्त्र की प्रमुख विशेषताएं क्या है?

उत्तर – कौटिल्य द्वारा रचित अर्थशास्त्र की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित है –

  • अर्थ की व्याख्या जीवन निर्वाह के साधन के रूप में की गयी है। इसका स्रोत सम्पूर्ण धरती और उस पर निवास करने वाले लोग बताये गये हैं।
  • अर्थशास्त्र धरती को अर्जित करने तथा उसे सुरक्षित रखने के साधनों की विवेचना करता है।
  • अर्थशास्त्र राज्य का विज्ञान है। यह विज्ञान अर्थ अर्थात् जीविकोपार्जन के साधनों पर राज्य के नियंत्रण के सिद्धांत की बात करता है।
  • सम्पूर्ण अर्थशास्त्र 15 अधिकरण अर्थात् भागों एवं 180 प्रकरणों में विभक्त है। इसमें 6000 श्लोक हैं।
  • शासन-प्रणाली के सभी सिद्धातों को अर्थशास्त्र में देखा जा सकता है।
  • राजनीति पर आधारित यह पुस्तक मूल रूप से संस्कृत भाषा में लिखी गई है।

आओ करके देखें


प्रश्न 1. कल्पना करें कि आप चन्द्रगुप्त या अशोक की तरह देश के राजा हैं, तो आप देश के लिए क्या करेंगे?

उत्तर – अगर मुझे अपने देश के लिए काम करने का मौका मिले तो मैं अपने देश की शिक्षा व्यवस्था, रोजगार संबंधी समस्याएं और आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए काम करूंगा।


प्रश्न 2. आपके गांव या शहर की प्रशासनिक व्यवस्था का नीचे से ऊपर तक क्रम सजाएं।

उत्तर – सरपंच < तहसीलदार < जिलाधिकारी


Leave a Comment

error: