पर्यावरण संरक्षण Class 9 नैतिक शिक्षा Chapter 14 Question Answer HBSE Solution

Class 9 Hindi Naitik Siksha BSEH Solution for Chapter 14 पर्यावरण संरक्षण Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 9 Hindi mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer, Word meaning, Vyakhya are available of नैतिक शिक्षा Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 9 नैतिक शिक्षा Solution

Also Read – HBSE Class 9 नैतिक शिक्षा Solution in Videos

HBSE Class 9 Naitik Siksha Chapter 14 पर्यावरण संरक्षण / paryavaran sanrakshan Question Answer for Haryana Board of नैतिक शिक्षा Class 9th Book Solution.

पर्यावरण संरक्षण Class 9 Naitik Siksha Chapter 14 Question Answer


प्रश्न 1. पर्यावरण से क्या अभिप्राय है?

उत्तर – ‘पर्यावरण’ शब्द परि+आवरण से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है- परि (चारों तरफ) आवरण (घेरा)। जो कुछ हमें चारों तरफ से घेरे हुए है, वह सब पर्यावरण है। मिट्टी, जल, वायु, मृदा, प्राणी आदि सभी पर्यावरण के घटक अंग हैं।


प्रश्न 2. मनुष्य स्वयं पर्यावरण प्रदूषण का एक कारण है- आप इस बात से कहाँ तक सहमत हैं? दैनिक जीवन से उदाहरण देकर स्पष्ट करो।

उत्तर – हम मनुष्य अपने विकास के लिए विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक संसाधनों का शोषण करते हैं जिसकी वजह से पर्यावरण प्रदूषण होता है। हम मनुष्यों के अलावा इस पृथ्वी पर कोई भी अन्य जीव जंतु पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करता क्योंकि वह प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग नहीं कर रहा होता है जिसकी वजह से अलग-अलग प्रकार के प्रदूषण होते हैं।


प्रश्न 3. ‘जल के सीमित प्रयोग’ से क्या अभिप्राय है?

उत्तर – जल के सीमित प्रयोग से अभिप्राय जल की बर्बादी न करने से हैं। जल हमारा जीवन है और हमें इसे संभाल का इस्तेमाल करना चाहिए। हमें बिना किसी वजह के जल बर्बाद नहीं करना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से कुछ ही वर्षों के पश्चात जल की समस्याएं हमें देखने को मिल सकती हैं। जल के सीमित प्रयोग से ही हम अपने आप को बचा सकते हैं।


प्रश्न 4. ‘पर्यावरण से हम हैं, हमसे है पर्यावरण’ विषय पर कक्षा में चर्चा करो, चर्चा का निष्कर्ष कॉपी में लिखो ।

उत्तर – पर्यावरण ने हमें सब कुछ दिया है सांस लेने के लिए हवा, पीने के लिए पानी, अनाज उगाने के लिए मिट्टी लेकिन हम पर्यावरण को अपनी संपत्ति समझने लगे हैं। जबकि पर्यावरण सभी जीव जंतुओं का है न कि सिर्फ हमारा। इसीलिए पर्यावरण से हम हैं हमसे पर्यावरण नहीं।


प्रश्न 5. ‘ध्वनि प्रदूषण न हो इसके लिए आप किन-किन बातों का ध्यान रखते हो? सूची बनाओ।

उत्तर

  • टी.वी., रेडियो, टेप रिकार्डर आदि की आवाज कम रखें।
  • लाउडस्पीकर लगाने के लिए सरकारी अनुमति की व्यवस्था हो ।
  • आतिशबाजी छोड़ने से परहेज करें।

प्रश्न 6. ‘जल है तो कल है विषय पर एक पोस्टर बनाकर कक्षा में लगाओ।

उत्तर – छात्र स्वयं पोस्टर बनाकर लगाएं।


प्रश्न 7. कड़े कानून से पर्यावरण संरक्षण सम्भव है, आप इस कथन से सहमत हैं या असहमत ? तर्क सहित पुष्टि करो।

उत्तर – मैं इस बात से पूर्णत: सहमत हूं कि कड़े कानून से पर्यावरण संरक्षण संभव है। सरकार को पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए कड़े कानून बनाने चाहिए जिससे लोग पर्यावरण को प्रदूषित न कर सके और साथ ही पर्यावरण संरक्षण के बारे में लोगों को जागरुक भी करना चाहिए क्योंकि बहुत सारे लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं है।


प्रश्न 8. ‘सब संसाधन रहें सलामत’ विषय पर एक आलेख तैयार करो।

उत्तर – जिस प्रकार हम संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं अगर हम इसी रफ्तार से चलते रहे तो हमारी आने वाली पीढ़ी इन प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग नहीं कर पाएगी। हमें आगे आने वाली पीढ़ी के लिए भी बचा कर रखना चाहिए। सब संसाधन सलामत रहेंगे तभी आने वाली पीढ़ी और ज्यादा तरक्की कर पाएगी।


प्रश्न 9. पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए आप क्या योगदान दे सकते हैं?

उत्तर – पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए मैं लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित कर सकता हूं और साथ में ही जल को व्यर्थ बहाने से बचा सकता हूं। अपने आसपास हो रही जल की बर्बादी को हम लोगों को समझाकर रोक सकते हैं।


प्रश्न 10. ‘वृक्षों की महिमा है न्यारी’ विषय पर कोई गीत, कविता लिखो व अपने साथियों को सुनाओ।

उत्तर – छात्र स्वयं करें।


Leave a Comment

error: