पृथ्वी की गतियां Class 6 भूगोल Chapter 3 Question Answer NCERT Solution

Class 6 Geography ( भूगोल ) पृथ्वी की गतियां Question Answer NCERT Solution in Hindi. NCERT Class 6 Bhugol Notes, Textual Question Answer and Important Question Answer in Hindi also Available for Various Board Students like HBSE, CBSE, UP board, Mp Board, RBSE and some other State Boards.

Also Read:- Class 6 भूगोल NCERT Solution

NCERT Solution for Class 6 Geography chapter 3 in Hindi / भूगोल पृथ्वी की गतियां / Prithvi ki Gatiya Question Answer.

पृथ्वी की गतियां कक्षा 6 भूगोल Chapter 3 Question Answer


1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए 

प्रश्न (i) पृथ्वी के अक्ष का झुकाव कोण क्या है ?

उत्तर – पृथ्वी के अक्ष का झुकाव कोण 66½° है।


प्रश्न (ii) घूर्णन एवं परिक्रमण को परिभाषित करें।

उत्तर –

घूर्णन परिक्रमण
पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना घूर्णन कहलाता है। पृथ्वी लगभग 24 घंटे में अपने अक्ष का एक चक्कर पूरा कर लेती है। सूर्य के चारों ओर एक स्थिर कक्ष में पृथ्वी की गति को परिक्रमण कहते हैं। पृथ्वी को सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में 365 दिन और 6 घंटे का समय लगता है।

प्रश्न (iii) लीप वर्ष क्या है ?

उत्तर – पृथ्वी अपना एक चक्कर पूरा करने में 365 दिन और 6 घंटे का समय लेती है। यह 6 घंटे 4 साल में मिलकर एक दिन का निर्माण करते हैं। इसकी वजह से 4 साल में एक बार 366 दिन होते हैं। इसी साल को लीप वर्ष कहा जाता है।


प्रश्न (iv) उत्तर एवं दक्षिण अयनांतों में अंतर बताइए।

उत्तर – 

उत्तर अयनांत दक्षिण अयनांत
21 जून को उत्तरी ध्रुव के सूर्य की ओर झुके होने के कारण सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पड़ती हैं। इस समय उत्तरी गोलार्ध में लंबे दिन और छोटी रातें होती हैं। पृथ्वी की इस अवस्था को उत्तर अयनांत कहते हैं। 22 दिसंबर को दक्षिणी ध्रुव के सूर्य की ओर झुके होने के कारण सूर्य की किरणें मकर रेखा पर सीधी पड़ती हैं। इस समय दक्षिणी गोलार्ध में लंबे दिन और छोटी रातें होती हैं। पृथ्वी की इस अवस्था को दक्षिण अयनांत कहते हैं।

प्रश्न (v) विषुव क्या है ?

उत्तर – 21 मार्च एवं 23 सितंबर को सूर्य की किरणें विषुवत वृत्त पर सीधी पड़ती हैं। इस अवस्था में कोई भी ध्रुव सूर्य की ओर झुका हुआ नहीं होता है। इसीलिए दिन और रात बराबर होते हैं। इसे विषुव कहते हैं।


प्रश्न (vi) दक्षिणी गोलार्ध में उत्तरी गोलार्ध की अपेक्षा उत्तर एवं दक्षिण का अयनांत अलग-अलग समय में होता है, क्यों ?

उत्तर – पृथ्वी का अपने अक्ष पर झुके होने के कारण पृथ्वी का एक ध्रुव सूर्य की तरफ आ जाता है जबकि दूसरा ध्रुव सूर्य से दूर चला जाता है। 21 जून को उत्तरी ध्रुव सूर्य की तरफ होता है जबकि दक्षिणी ध्रुव 22 दिसंबर को सूर्य की तरफ होता है। जिसकी वजह से दक्षिणी गोलार्ध में उत्तरी गोलार्ध की अपेक्षा उत्तर एवं दक्षिण का अयनांत अलग-अलग समय में होता है।


प्रश्न (vii) ध्रुवों पर लगभग 6 महीने का दिन एवं 6 महीने की रात होती है, क्यों ?

उत्तर – पृथ्वी का अपने अक्ष पर झुके होने के कारण पृथ्वी का एक ध्रुव लगभग 6 महीने तक सूर्य की तरफ रहता है। और दूसरा ध्रुव पर छाया रहती है। अगले 6 महीने में छाया वाला ध्रुव सूर्य की तरफ आ जाता है और प्रकाश वाला ध्रुव छाया में चला जाता है। जिसकी वजह से ध्रुवों पर लगभग 6 महीने का दिन और 6 महीने की रात होती है।


2. सही उत्तर चिह्नित (✓) कीजिए

(i) पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर की गति को कहा जाता है-
(क) घूर्णन
(ख) परिक्रमण
(ग) झुकाव।
उत्तर :- (ख) परिक्रमण।


(ii) सूर्य की सीधी किरणें विषुवत् वृत्त पर किस दिन पड़ती हैं-
(क) 21 मार्च
(ख) 21 जून
(ग) 22 दिसंबर।
उत्तर :- (क) 21 मार्च।


(iii) गर्मी में क्रिसमस का पर्व कहाँ मनाया जाता है-
(क) जापान
(ख) भारत
(ग) ऑस्ट्रेलिया।
उत्तर :- (ग) ऑस्ट्रेलिया।


(iv) ऋतुओं में परिवर्तन पृथ्वी की किस गति के कारण होता है-
(क) घूर्णन
(ख) परिक्रमण
(ग) गुरुत्वाकर्षण।
उत्तर – (ख) परिक्रमण।


3. खाली स्थान भरें-

(i) एक लीप वर्ष में दिनों की संख्या……….होती है।
(ii) पृथ्वी की दैनिक गति को ……….भी कहते हैं।
(iii) पृथ्वी सूर्य के चारों ओर………… कक्षा में घूमती है।
(iv) 21 जून को सूर्य की किरणें ……….रेखा पर सीधी पड़ती हैं।
(v) ………. ऋतु में दिन छोटे होते हैं।

उत्तर – (i) 366
(ii) घूर्णन
(iii) दीर्घवृत्ताकार
(iv) कर्क
(v) शीत।


 

Leave a Comment

error: