पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल Class 6 भूगोल Chapter 5 Important Question Answer NCERT Solution

Class 6 Geography ( भूगोल ) पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल Important Question Answer NCERT Solution in Hindi. NCERT Class 6 Bhugol Notes, Textual Question Answer and Important  Question Answer, MCQ in Hindi also Available for Various Board Students like HBSE, CBSE, UP board, Mp Board, RBSE and some other State Boards.

Also Read:- Class 6 भूगोल NCERT Solution

NCERT Solution for Class 6 Geography in Hindi / भूगोल chapter 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल / Pritvi ke Parmukh Parimandal Important Question Answer.

पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल कक्षा 6 भूगोल Chapter 5 Important Question Answer


प्रश्न 1. पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल कौन-कौन से हैं?

उत्तर –

  1. जलमंडल
  2. भूमंडल
  3. वायुमंडल
  4. जीवमंडल

प्रश्न 2. पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों के नाम लिखिए ।

उत्तर – पृथ्वी पर कुल सात महाद्वीप हैं। इनके नाम हैं

  1. एशिया
  2. अफ्रीका
  3. यूरोप
  4. उत्तरी अमेरिका
  5. दक्षिणी अमेरिका
  6. ऑस्ट्रेलिया
  7. अंटार्कटिका।

प्रश्न 3. पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल कौन से हैं? किन्ही दो को वर्णन कीजिए।

उत्तर –

  1. जलमंडल
  2. भूमंडल
  3. वायुमंडल
  4. जीवमंडल

भूमंडल – पृथ्वी का ठोस भाग जिस पर हम रहते हैं उसे भूमंडल कहा जाता है।

वायुमंडल – गैस की परतें, जो पृथ्वी को चारों ओर से घेरती हैं उसे वायुमंडल कहा जाता है। जिन में ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड तथा दूसरी गैसें पाई जाती है।


प्रश्न 4. यूरोप और एशिया महाद्वीप को एक साथ ___________ कहा जाता है।

उत्तर – यूरेशिया


प्रश्न 5. पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहा जाता है?

उत्तर – पृथ्वी का 71% भाग पानी से ढका है जबकि 29% भाग पर ही जमीन है। ज्यादातर हिस्सा पानी से ढके होने के कारण अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी नीली दिखाई पड़ती है इसीलिए पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहा जाता है।


प्रश्न 6. उत्तरी गोलार्ध को भूमि गोलार्ध क्यों कहा जाता है?

उत्तर – ज्यादातर भूमंडल का क्षेत्र उत्तरी गोलार्ध में ही पड़ता है। जबकि दक्षिणी गोलार्ध में बहुत कम भूमि है। इसी कारण उत्तरी गोलार्ध को स्थलीय गोलार्ध भी कहा जाता है।


प्रश्न 7. पृथ्वी का सबसे गहरा भाग __________ प्रशांत महासागर में स्थित है।

उत्तर – मेरियाना गर्त


प्रश्न 8. पृथ्वी पर सबसे ऊंचा पर्वत शिखर _________ है।

उत्तर – माउंट एवरेस्ट


 

Leave a Comment

error: