रामायण व महाभारत काल Class 6 इतिहास Chapter 3 Important Question Answer – हमारा भारत I HBSE Solution

Class 6 इतिहास NCERT Solution for chapter 3 रामायण व महाभारत काल Important Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 6 History mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer in hindi are available of  हमारा भारत II Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 6 इतिहास – हमारा भारत I NCERT Solution

Also Read – HBSE Class 6 इतिहास – हमारा भारत I Solution in videos

HBSE Class 6 इतिहास / History in hindi रामायण व महाभारत काल / Ramayan va Mahabharat kal Important Question Answer for Haryana Board of chapter 3 in Hamara Bharat 1 Solution.

रामायण व महाभारत काल Class 6 इतिहास Chapter 3 Important Question Answer


प्रश्न 1. कैकेयी ने राजा दशरथ से कौन से दो वर मांगे थे?

उत्तर

  1. भरत को राजगद्दी दी जाए।
  2. श्रीराम को 14 वर्षों के लिए वनवास के लिए भेजा जाए।

प्रश्न 2. अमेरिकी एजेंसी नासा ने रामसेतु के बारे में क्या कहा है?

उत्तर – अमरीकी एजेंसी नासा ने रामसेतु के बारे में कहा है कि भारत और लंका को जोड़ने वाला पुल मानव निर्मित है जिसे श्रीराम द्वारा निर्मित माना जाता है और उसका समय सात हजार ईसा पूर्व के लगभग है।


प्रश्न 3. महाभारत के शांति पर्व में राजा की उत्पत्ति के बारे में क्या बताया गया है?

उत्तर – महाभारत के शांति पर्व में लिखा है कि प्रारंभ में न राज्य था और न राजा, न दण्ड था और न ही दण्ड देने वाला। धर्म से ही एक दूसरे की रक्षा की जाती थी। परन्तु नैतिक पतन होने के बाद समाज में अराजकता की स्थिति पैदा हुई और राजा की आवश्यकता बनी। एक समझौता हुआ जिसमें प्रजा ने राजा को कर देना स्वीकार किया और राजा ने प्रजा की रक्षा का वचन दिया और इस प्रकार एक शक्तिशाली राजा की उत्पत्ति हुई।


प्रश्न 4. रामायण से संबंधित मिट्टी की मूर्तियां कहां-कहां से प्राप्त हुई हैं?

उत्तर – रामायण से सम्बन्धित मिट्टी की मूर्तियां उत्तर प्रदेश, बंगाल, बिहार, उड़ीसा, राजस्थान इत्यादि स्थानों से मिलती हैं। हरियाणा में भी जीन्द, सिरसा, हिसार, हाट, सुध, यमुनानगर इत्यादि स्थानों से अनेक मूर्तियां मिली हैं।


प्रश्न 5. रामायण संबंधित पांच स्थलों की सूची बनाएं।

उत्तर – रामायण संबंधित स्थल

  • अयोध्या
  • चित्रकूट
  • रामटेक
  • पंचवटी
  • रामनाथपुरम
  • रामेश्वरम

प्रश्न 6. ‘महाभारत का वर्तमान रूप अपने में अनेक शताब्दियों के विकास को संजोए हुए हैं’ स्पष्ट करें।

उत्तर – आधुनिक महाभारत से पहले हमें इस महाकाव्य के अन्य रूप भी मिलते हैं। ‘जय ग्रंथ’ में कौरव और पांडवों के युद्ध का मूल कथानक है। इसके मूल में केवल आठ हजार आठ सौ श्लोक थे। जय ग्रंथ में भरत वंश के इतिहास का अंश जोड़ने पर यह ‘भारत ग्रंथ’ बना जिसकी वजह से इसमें श्लोकों की संख्या चौबीस हजार हो गई। भारत ग्रंथ में अनेक नीतिपरक अंश तथा आख्यानों को जोड़ने पर यह ‘महाभारत’ ग्रंथ बना। इसमें एक लाख के लगभग श्लोक हैं। इस प्रकार महाभारत का वर्तमान रूप अपने में अनेक शताब्दियों के विकास को संजोए हुए है।


प्रश्न 7. रामायण काल के सामाजिक जीवन की व्याख्या करें।

उत्तर – रामायण काल के चारों वर्णों की उत्पत्ति ब्रह्म के विभिन्न अंगों से मानी गई है। ब्राह्मणों की श्रेष्ठता के अनेक प्रमाण मिलते हैं परन्तु अब क्षत्रियों की प्रधानता भी बढ़ गई है। वर्ण व्यवस्था का आधार जन्म के बदले कर्म बताया गया है।


प्रश्न 8. महाभारत के समय आर्थिक जीवन की चार विशेषताएं बताइए ।

उत्तर

  1. कृषि, शिल्प और वाणिज्य के अतिरिक्त धन कमाने का श्रेष्ठ साधन और कोई नहीं होता।
  2. पशुपालन मुख्य व्यवसाय था और महाभारत में पशुओं की चिकित्सा विद्या का उल्लेख मिलता है।
  3. उस काल में शिल्प भी अधिक उन्नति पर था। शिल्पकार अलग-अलग श्रेणियों में संगठित थे और उनका अपना प्रधान होता था।
  4. विदेशी व्यापारियों की आय-व्यय का ध्यान रखकर राज्य द्वारा कर लगाए जाते थे। जल और स्थल दोनों मार्गों से व्यापार होता था और व्यापारी अधिक लाभ कमाते थे।

प्रश्न 9. महाभारत के अनुसार राजा के प्रमुख कर्तव्य क्या हैं?

उत्तर – निरंकुश होते हुए भी राजा का प्रमुख कर्तव्य प्रजापालन और प्रजा की रक्षा करना होता था। राजा से अपेक्षा की जाती थी कि वह अपनी प्रजा से ऐसा ही व्यवहार करे जैसा घर में पिता पुत्रों के साथ करता है। शांति पर्व में लिखा है कि राजा दुर्बल पर अत्याचार न करे क्योंकि दुर्बल की हाय राजा को समाप्त कर देती है। धर्म का उल्लंघन करने वाले राजा की कठोर शब्दों में निन्दा की गई है।


 

 

Leave a Comment

error: