साखियां एवं सबद ( कबीर ) Class 9 Hindi लेखक जीवन परिचय – क्षितिज भाग 1

Class 9 Hindi NCERT Solution for साखियां एवं सबद लेखक जीवन परिचय. CCL Chapter Provide Class 6th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 9 Hindi mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer are available of  क्षितिज भाग 1 Book for CBSE, HBSE, Up Board, RBSE.

NCERT Class 9 Hindi साखियां एवं सबद / Sakhiya aur sabad Lekhak jivan Parichay / लेखक जीवन परिचय of chapter 7 in Kshitij Bhag 1 Solution.

साखियां एवं सबद Class 9 Hindi Jivan Parichay


कबीर जीवन परिचय

सामान्य जीवन परिचय :-

  • जन्म – 1398 ई० में
  • स्थान – काशी, उत्तर प्रदेश में
  • माता-पिता – नीरु और नीमा
  • पालन पोषण – जुलाहा परिवार में
  • गुरु – रामानंद जी
  • शिक्षा – कबीर दास जी ज्यादा पढ़े लिखे नहीं थे।
  • मृत्यु – 1518 ई० में ( मगहर में) ।

साहित्यिक रचनाएं :-
भक्तिकालीन निर्गुण संत परंपरा के प्रमुख कवि कबीर की रचनाएं कबीर ग्रंथावली में संग्रहित हैं किंतु कबीर पंथ में उनकी रचनाओं का संग्रह बीजक प्रामाणिक माना जाता है। कुछ रचना गुरु ग्रंथ साहब में भी संकलित हैं।

साहित्यिक विशेषताएं :-
कबीर अत्यंत उदार, निर्भय तथा सद्गृहस्थ संत थे। राम और रहीम की एकता में विश्वास रखने वाले कबीर ने ईश्वर के नाम पर चलने वाले हर तरह के पाखंड, भेदभाव और कर्मकांड का खंडन किया। उन्होंने अपने काव्य में धार्मिक और सामाजिक भेदभाव से मुक्त मनुष्य की कल्पना की। ईश्वर प्रेम, ज्ञान तथा वैराग्य, गुरुभक्ति, सत्संग और साधु-महिमा के साथ आत्मबोध और जगतबोध की अभिव्यक्ति उनके काव्य में हुई है।

भाषा शैली :-
कबीर की भाषा सधुक्कड़ी एवं पंचमेल खिचड़ी है। कबीर की भाषा की सहजता ही उनकी काव्यात्मकता की शक्ति है। इनकी भाषा में हिंदी भाषा की सभी बोलियों के शब्द सम्मिलित हैं। जनभाषा के निकट होने के कारण उनकी काव्यभाषा में दार्शनिक चिंतन को सरल ढंग से व्यक्त करने की ताकत है।


 

Leave a Comment

error: