सर्वेश्वर दयाल सक्सेना जीवन परिचय Class 9 Hindi Chapter 12 मेघ आए- क्षितिज भाग 1 NCERT

Class 9 Hindi NCERT Solution for मेघ आए Chapter कवि जीवन परिचय. CCL Chapter Provide Class 6th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 9 Hindi mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer are available of  क्षितिज भाग 1 Book for CBSE, HBSE, Up Board, RBSE.

NCERT Class 9 Hindi मेघ आए / Megh aye Kavi jivan Parichay / कवि जीवन परिचय of chapter 12 in Kshitij Bhag 1 Solution.

मेघ आए (सर्वेश्वर दयाल सक्सेना) Jivan Parichay Class 9 Hindi Chapter 12 NCERT


सर्वेश्वर दयाल सक्सेना जीवन परिचय Class 9

जीवन परिचय – सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का जन्म उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सन् 1927 में हुआ। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उच्चशिक्षा ग्रहण की। आरंभ में उन्हें आजीविका हेतु काफ़ी संघर्ष करना पड़ा, बाद में दिनमान के उपसंपादक एवं चर्चित बाल पत्रिका पराग के संपादक बने। सन् 1983 में उनका आकस्मिक निधन हो गया।

साहित्यिक रचनाएं – काठ की घंटियाँ, बाँस का पुल, एक सूनी नाव, गर्म हवाएँ, कुआनो नदी, जंगल का दर्द, खूँटियों पर टंगे लोग उनके प्रमुख कविता संग्रह हैं।

साहित्यिक विशेषताएं – उन्होंने ग्रामीण संवेदना के साथ शहरी मध्यवर्गीय जीवन में व्याप्त सुख-दुख का बड़ा सफल उद्घाटन किया है। मानव-मन की गुत्थियों के उलझाव को व्यक्त करने में भी इनकी कविता सफल रही है। सर्वेश्वर दयाल सक्सेना ने उपन्यास, नाटक, कहानी, निबंध एवं प्रचुर मात्रा में बाल साहित्य भी लिखा है।

भाषा शैली – इनकी भाषा सहज, सरल, व्यावहारिक, भावपूर्ण तथा प्रवाहमयी है। इन्होंने अलंकृत अथवा असाधारण भाषा का प्रयोग नहीं किया है। वे अपनी बात सीधी-सादी भाषा में कह देते हैं।


 

Leave a Comment

error: