सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु Class 8 Science Chapter 2 Question Answer in Hindi

Class 8 Science/ विज्ञान Chapter 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु Question Answer / प्रश्न उत्तर in Hindi for CBSE, HBSE and other State Board Hindi Medium Students. These Questions allowed Where NCERT Book Class 8 विज्ञान is Followed.

Class 8 विज्ञान Chapter 2 Question Answer in Hindi

प्रश्न 1 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—

(क) सूक्ष्मजीवों को_________की सहायता से देखा जा सकता है।

(ख) नीले-हरे शैवाल वायु से________ का स्थिरीकरण करते हैं जिससे मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि होती है।

(ग) एल्कोहल का उत्पादन________ नामक सूक्ष्म जीव की सहायता से किया जाता है।

(घ) हैजा _________के द्वारा होता है।

उत्तर- (क) सूक्ष्मदर्शी, (ख) नाइट्रोजन, (ग) यीस्ट, (घ) जीवाणु।

प्रश्न 2 सही शब्द के आगे ✓ का निशान लगाइए—

(क) यीस्ट का उपयोग निम्न के उत्पादन में होता है।

(i) चीनी

(ii) अल्कोहल✓

(iii) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

(iv) ऑक्सीजन

(ख) निम्न में से कौन सा प्रतिजैविक है?

(i) सोडियम बाईकार्बोनेट

(ii) स्ट्रेप्टोमाइसिन✓

(iii) अल्कोहल

(iv) यीस्ट

(ग) मलेरिया परजीवी का वाहक है?

(i) मादा एनाफिलीज मच्छर✓

(ii) कॉकरोच

(iii) घरेलू मक्खी

(iv) तितली

(घ) संचरणीय रोगों का सबसे मुख्य कारक है:

(i) चींटी

(ii) घरेलू मक्खी✓

(iii) ड्रैगन मक्खी

(iv) मकड़ी

(ङ) ब्रेड अथवा इडली फूल जाती है, इसका कारण है :

(i) उष्णता

(ii) पीसना

(iii) यीस्ट कोशिकाओं की वृद्धि✓

(iv) माढ़ने के कारण

(च) चीनी को अल्कोहल में परिवर्तित करने के प्रक्रम का नाम है :

(i) नाइट्रोजन स्थिरीकरण

(ii) मोल्डिंग

(iii) किण्वन✓

(iv) संक्रमण

प्रश्न 3 कॉलम-I के जीवों का मिलान कॉलम-II में दिए गए उनके कार्य से कीजिए—

कॉलम-Iकॉलम-II

(क) जीवाणु

(ख) राइजोबियम

(ग) लैक्टोबेसिलस

(घ) यीस्ट

(ङ) एक प्रोटोजोआ

(च) एक विषाणु

(i) नाइट्रोजन स्थिरीकरण

(ii) दही का जमना

(iii) ब्रेड की बेकिंग

(iv) मलेरिया का कारक

(v) हेजा का कारक

(vi) AIDS का कारक

(vii) प्रतिजैविक उत्पादित करना

उत्तर- (क) (v), (ख) (i), (ग) (ii), (घ) (iv) (च) (vi)

प्रश्न 4  क्या सूक्ष्मजीव बिना यंत्र की सहायता से देखे जा सकते हैं। यदि नहीं, तो वे कैसे देखे जा सकते हैं?

उत्तर- नहीं। सूक्ष्मजीव सूक्ष्मदर्शी तथा आवर्धक लेंस की सहायता से देख सकते हैं।

प्रश्न 5 सूक्ष्मजीवों के मुख्य वर्ग कौन-कौन से हैं?

उत्तर- सूक्ष्मजीवों को चार मुख्य वर्गों में बाँटा जा सकता है-

  1. जीवाणु- उदाहरण:- स्पाइरल जीवाणु, छड़नुमा जीवाणु
  2. कवक- उदाहरण:- एसपरजिलस, पेनिसीलिएम
  3. प्रोटोजोआ- उदाहरण:- अमीबा, पैरामीशियम
  4. शैवाल- उदाहरण:- स्पाइरोगाइरा, माइडोमोनास

प्रश्न 6 वायुमण्डलीय नाइट्रोजन को मिट्टी में स्थिरीकरण करनेे वाले सूक्ष्मजीवों के नाम लिखिए।

उत्तर- राइजोबियम जीवाणु, मिट्टी में उपस्थित जीवाणु व नीले-हरे शैवाल वायुमण्डलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण मिट्टी में कर सकते हैं।

प्रश्न 7 हमारे जीवन में उपयोगी सूक्ष्म जीवों के बारे में 10 पंक्तियां लिखिए।

उत्तर-

  1. इसका उपयोग दही, ब्रेड एवं केक बनाने में किया जाता है।
  2. पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है।
  3. जीवाणु का प्रयोग औषधि बनाने में किया जाता है।
  4. एक ऋषि में मृदा की और वक्ता में वृद्धि करने में भी सहायक होते हैं।
  5. टीका बनाने में भी इनका प्रयोग होता है।
  6. अचार,पनीर तथा अन्य खाद्य पदार्थों के उत्पादन में सहायक हैं।
  7. यह पौधों को रोगों से बचाने के लिए भी उपयोगी हैं।
  8. जंतुओं को बीमारियों से बचाने में भी उपयोगी है।
  9. किण्वन अथवा फर्मेंटेशन में सहायक है।
  10. एल्कोहल, शराब और एसिटिक एसिड बनाने में भी सहायक है।

प्रश्न 8 सूक्ष्मजीवों द्वारा होने वाली हानियों का विवरण कीजिए।

उत्तर- जहाँ एक तरफ कुछ सूक्ष्मजीव उपयोगी हैं वहीं दूसरी ओर कुछ सूक्ष्मजीव हानिकारक भी हैं। जैसे-

(i) मनुष्य में रोगकारक-सूक्ष्मजीव रोग भी फैला सकते हैं। ऐसे रोग जो सूक्ष्मजीवों द्वारा होते हैं और संक्रमित व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति में फैलते हैं, संचरणीय रोग कहलाते हैं। उदाहरण : हैजा, क्षयरोग आदि।

(ii) जंतुओं में रोगकारक- कुछ सूक्ष्मजीव जंतुओं में रोग के कारक हैं। उदाहरण-एंथ्रेक्स, जीवाणु द्वारा होता है।

(iii) पौधों में रोगकारक- नींबू कैंकर-जीवाणु से, गेहूँ की रस्ट-कवक से तथा भिंडी की पीत-वायरस से होने वाले रोग हैं।

(iv) खाद्य विषाक्तता- कुछ सूक्ष्मजीव भोजन में पनप कर भोजन को विषाक्त कर देते हैं जिसे खाने पर मृत्यु तक हो सकती है।

प्रश्न 9 प्रतिजैविक क्या है? प्रतिजैविक लेते समय कौन-सी सावधानियाँ रखनी चाहिए?

उत्तर- ऐसी औषधियाँ जो बीमारी पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवों को नष्ट कर देती हैं या उनकी वृद्धि को रोक देती हैं, प्रतिजैविक या एंटीबायोटिक कहलाती हैं। उदाहरण-स्ट्रेप्टोमाइसिन। प्रतिजैविक दवाइयाँ डॉक्टर की सलाह पर ही लेनी चाहिए और उनका पूरा कोर्स भी करना चाहिए, अन्यथा अगली बार आवश्यकता पड़ने पर प्रतिजैविक दवाइयाँ उतनी असरदार नहीं होंगी।

Download Class 8 Science Chapter 2 Question Answer in Hindi PDF

Leave a Comment

error: cclchapter.com