उषा Class 12 Hindi Question Answer – आरोह भाग 2 NCERT Solution

NCERT Solution of Class 12 Hindi आरोह भाग 2 उषा Question Answer for Various Board Students such as CBSE, HBSE, Mp Board,  Up Board, RBSE and Some other state Boards. We Provides all Classes पाठ का सार, अभ्यास के प्रश्न उत्तर और महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर , MCQ for score Higher in Exams.

Also Read:Class 12 Hindi आरोह भाग 2 NCERT Solution

  1. Also Read – Class 12 Hindi आरोह भाग 2 Solution in Videos
  2. Also Read – Class 12 Hindi अभिव्यक्ति और माध्यम Solution in Videos
  3. Also Read – Class 12 Hindi वितान भाग 2 Solution in Videos

NCERT Solution of Class 12th Hindi Aroh Bhag 2 /  आरोह भाग 2 उषा / Usha Kavita ( कविता ) Question Answer Solution.

उषा Class 12 Hindi Chapter 5 Question Answer


प्रश्न 1. कविता के किन उपमानों को देखकर यह कहा जा सकता है कि ‘उषा’ कविता गाँव की सुबह का गतिशील शब्द चित्र है?

उत्तर – कवि कहते हैं कि प्रातः काल सूर्य दिखाई देने से पहले वह आसमान नीले शंख जैसा प्रतीत होता है। उसका रंग ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने गीली मिट्टी से चूल्हे को अभी-अभी लीपा हो, केसरी रंग डाल दिया हो आदि के माध्यम से गांव की सुबह का गतिशील चित्रण है।


प्रश्न 2. भोर का नभ
राख से लीपा हुआ चौका
अभी गीला पड़ा है
नई कविता में कोष्ठक, विराम चिह्नों और पंक्तियों के बीच का स्थान भी कविता को अर्थ देता है। उपर्युक्त पंक्तियों में कोष्ठक से कविता में क्या विशेष अर्थ पैदा हुआ है? समझाइए।

उत्तर – शमशेर बहादुर सिंह एक प्रयोगवादी कवि थे। वह अपनी कविता में कोष्ठक का प्रयोग कर अपनी कविता की भाषा को सार्थकता और स्पष्टता देना चाहते थे। बोलचाल की भाषा में वर्णन किया गया है। विराम चिन्हों का उन्होंने अपनी कविता में उसी प्रकार से प्रयोग किया है। सुबह सवेरे का आसमान गहरा सलेटी सा प्रतीत होता है। उसे स्पष्ट करने के लिए कवि ने कोष्टक का प्रयोग करते हुए स्पष्ट किया है।


Leave a Comment

error: