भारत पर विदेशी आक्रमण Class 10 इतिहास Chapter 6 Important Question Answer – भारत एवं विश्व HBSE Solution

Class 10 इतिहास BSEH Solution for chapter 6 भारत पर विदेशी आक्रमण Important Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 10 History mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer in hindi are available of  भारत एवं विश्व Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 10 इतिहास – भारत एवं विश्व Solution

Also Read – HBSE Class 10 इतिहास Solution in Videos

HBSE Class 10 इतिहास / History in hindi भारत पर विदेशी आक्रमण / Bharat per videshi akarman Important Question Answer for Haryana Board of chapter 6 in Bharat avam vishwa Solution.

भारत पर विदेशी आक्रमण Class 10 इतिहास Chapter 6 Important Question Answer


प्रश्न 1. अरबों ने भारत पर पहला आक्रमण कब किया?

उत्तर – अरबों ने भारत पर पहला सफल आक्रमण 636 ई. में किया।


प्रश्न 2. 712 ई. में अविभाजित भारत के सिंध प्रदेश के हिन्दू राजा का क्या नाम था ?

उत्तर – राजा दाहिर।


प्रश्न 3. अरबों को सिंध को जीतने में कितने वर्ष लगे ?

उत्तर – 75 वर्ष।


प्रश्न 4. महमूद गजनवी द्वारा भारत पर कुल कितनी बार आक्रमण किया गया? (HBSE 2023)

उत्तर – 17 बार।


प्रश्न 5. विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर कौन से राज्य में स्थित है?

उत्तर – सोमनाथ मंदिर गुजरात राज्य में स्थित है।


प्रश्न 6. 1191 ई. में तराइन के मैदान में किस-किस के मध्य युद्ध हुआ?

उत्तर – महमूद गौरी और पृथ्वीराज चौहान तृतीय के बीच मे।


प्रश्न 7. मंगोलों का सबसे शक्तिशाली नेतृत्व किस ने किया था?

उत्तर – चंगेज खान ने ‌


प्रश्न 8. पानीपत की प्रथम लड़ाई कब हुई थी ? (HBSE 2023)

उत्तर – 1526 ईसवी में।


प्रश्न 9. भारत से कोहिनूर हीरे को लूटने वाले आक्रमणकारी का क्या नाम था ?

उत्तर – नादिरशाह (ईरान से)।


प्रश्न 10. पानीपत की तीसरी लड़ाई कब हुई थी?

उत्तर – 14 जनवरी 1761 ई. में।


प्रश्न 11. दर्रों से आप क्या समझते हैं ? (HBSE 2023)

उत्तर – पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन के प्राकृतिक मार्गों को दर्रा कहा जाता है। आक्रमण के दौरान कुछ लोकप्रिय दर्रे खैबर, गोमल और बोलन थे।


प्रश्न 12. तराइन के युद्ध कब और किसके मध्य हुए थे?

उत्तर – तराइन के दो युद्ध लड़े गए, जो इस प्रकार हैं-

  1. तराइन का पहला युद्ध (1191 ई. में) – तराइन का पहला युद्ध मोहम्मद गौरी और पृथ्वीराज चौहान के बीच लड़ा गया। पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गौरी को बुरी तरह पराजित किया और वह जान बचाकर भाग गया।
  2. तराइन का दूसरा युद्ध (1192 ई. में) – तराइन का दूसरा युद्ध मोहम्मद गौरी और पृथ्वीराज चौहान के बीच लड़ा गया इस युद्ध में भी पृथ्वीराज चौहान ने अपनी वीरता का परिचय दिया लेकिन वह हार गया।

प्रश्न 13. पानीपत की प्रथम लड़ाई का संक्षिप्त विवरण लिखें।

उत्तर – पानीपत की पहली लड़ाई 21 अप्रैल 1526 ई. को बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच लड़ी गई। इब्राहिम लोदी दिल्ली का शासक था जबकि बाबर एशिया में स्थित फरगना का शासक था। इस युद्ध में बाबर की जीत हुई और उसने इब्राहिम लोदी को हराकर मार दिया तथा दिल्ली की सल्तनत को समाप्त कर दिया। बाबर ने भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना की।


प्रश्न 14. नादिरशाह द्वारा दिल्ली की जनता पर किये गए अत्याचारों का उल्लेख करें।

उत्तर – नादिरशाह एक ईरानी आक्रमणकारी था। भारत में मुगलों की कमजोर हो चुकी स्थिति का लाभ उठाते हुए नादिरशाह ने 1739 ई. में भारत पर आक्रमण कर दिया। इस समय दिल्ली में मुगल बादशाह मुहम्मद शाह का शासन था। उसकी सेना को नादिरशाह ने 24 फरवरी 1739 ई. में करनाल के युद्ध में नादिरशाह ने पराजित कर दिया। नादिरशाह लगभग दो मास दिल्ली में रहा। उसने दिल्ली में कत्लेआम मचा दिया। उसके सैनिकों ने स्त्री, बच्चों और बूढ़ों तक को नहीं छोड़ा। तीन दिन तक दिल्ली में लूटपाट व कत्लेआम चलता रहा। तीन दिन में ही दिल्ली के साधारण जन से ही तीन करोड़ रुपए लूट लिए गए। नादिरशाह भारत से प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा व मयूर सिंहासन लेकर ईरान वापस लौट गया।


प्रश्न 15. सोमनाथ मंदिर के विध्वंस का वर्णन करें।

उत्तर – सोमनाथ मंदिर के विध्वंस के पीछे महमूद गजनवी का हाथ है। महमूद गजनवी अफगान का शासक था। भारत को लूटने के इरादे से वह भारत पर आक्रमण करता था। 1025 ई. में महमूद गजनवी ने गुजरात स्थित सोमनाथ के मंदिर पर आक्रमण किया। इस मंदिर में भारी धनराशि, हीरे, जवाहरात थे। मंदिर की आय का स्रोत दस हजार गाँवों का राजस्व था। मंदिर में एक सोने की घंटी लगी थी जिसका वजन कई मण था। भगवान सोमनाथ की मूर्ति पर बने छत्र पर भी हजारों बहुमूल्य रत्न जड़े थे। महमूद गजनवी ने इस मंदिर की पवित्रता भंग करने व धन को लूटने के लिए सोमनाथ के मंदिर पर आक्रमण किया। उसे हिन्दुओं के भारी प्रतिरोध के कारण सोमनाथ के मंदिर पर अधिकार करने में तीन दिन लगे। महमूद गजनवी द्वारा प्रतिरोध कर रहे अनेकों हिन्दुओं की हत्या कर दी गई। तत्पश्चात् महमूद ने मंदिर को लूटा तथा भगवान सोमनाथ की मूर्ति को गदा के प्रहार से तोड़ दिया। यहाँ से प्राप्त धन को महमूद ऊँटों पर लादकर गजनी ले गया था। जब वह गज़नी लौट रहा था तो सिंध के जाटों ने उसका रास्ता रोक लिया। लेकिन वह किसी तरह भारत से धन गज़नी ले जाने में सफल रहा।


प्रश्न 16. महमूद गजनवी के भारत पर आक्रमणों के पीछे क्या उद्देश्य थे ? (HBSE 2023)

उत्तर – महमूद एक कट्टर मुसलमान शासक था। उसने इस्लाम का प्रसार करने व भारत की धन संपदा को लूटने के लिए भारत पर 17 आक्रमण किए।

 

Leave a Comment

error: