Class 8 Science/ विज्ञान Chapter 13 ध्वनि Important Questions with PDF for CBSE Hindi Medium Students During Paper Time. These Important Questions helps you if Your School Follows NCERT Books.
कक्षा 8 विज्ञान पाठ 13 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1 ध्वनि किसे कहते है?
उत्तर- किसी वस्तु के कंपन को ध्वनि कहते हैं।ध्वनि को संचारण के लिए माध्यम की आवश्यकता होती है। बिना किसी माध्यम के धनी एक जगह से दूसरी जगह नहीं जा सकती है।
प्रश्न 2 मानव वाक्यंत्र का चित्र बनाइए तथा इसके कार्य की अपने शब्दों में व्याख्या कीजिए
उत्तर- मानवों में ध्वनि वाक्यंत्र या कंठ द्वारा उत्पन्न होती है। वाक् श्वासनली के ऊपरी सिरे पर होता है। वाक्यंत्र के आर-पार दो वाक् तंतु इस प्रकार तनित होते हैं कि उनके बीच में वायु के निकालने के लिए एक संकीर्ण झिरी बनी होती है। जब फेफड़े वायु को बलपूर्वक झिरी से बाहर निकालते हैं तो वाक्-तंतु कपित होते हैं, जिससे ध्वनि उत्पन्न होती है। वाक्-तंतुओं से जुड़ी मांसपेशियां तंतुओं को तना हुआ या ढीला कर सकती हैं। जब वाक्-तंतु तने हुए या पतले होते हैं तब वाक् ध्वनि का प्रकार उस वाक् ध्वनि से भिन्न होता है जब वे ढीले और मोटे होते हैं।
प्रश्न 3 आवृत्ति किसे कहते है? आवृत्ति को कैसे मापा जाता है?
उत्तर- प्रति सेकेंड होने वाले कंपनियों या दोलनो की संख्या आवृत्ति कहलाती है। आवृत्ति को हर्ट्ज़ में मापा जाता है।
प्रश्न 4 शोर क्या है?
उत्तर- वह ध्वनि जिसे हम सुनना पसंद नहीं करते शोर कहलाती है। उदाहरण के लिए फैक्ट्री से निकलने वाली ध्वनि शोर होती है।कभी-कभी संगीत भी शोर बन जाता है अगर हमें वह पसंद नहीं है और हम उसे सुनना नहीं चाहते। ज्यादा देर तक कोई भी आवाज सुनने से हमारे सिर में दर्द होने लगता है। इसे हम शोर प्रदूषण कहते हैं।
प्रश्न 5 मनुष्य की ध्वनि सुनने की पर्बलता कितनी होती है?
उत्तर- हम मनुष्य 20 हर्ट्ज़ से 20000 हर्ट्ज़ की ध्वनि सुन सकते हैं। इससे कम हम नहीं सुन सकते और इससे ज्यादा भी हम नहीं सुन सकते।