घर्षण Class 8 Science Chapter 12 Question Answer in Hindi Medium PDF

Class 8 Science/ विज्ञान Chapter 12 घर्षण Question Answer / प्रश्न उत्तर in Hindi for CBSE, HBSE and other State Board Hindi Medium Students. These Questions allowed Where NCERT Book Class 8 विज्ञान is Followed.

Class 8 विज्ञान Chapter 12 Question Answer in Hindi

प्रश्न 1 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—

(क) घर्षण एक दूसरे के सम्पर्क में रखी दो वस्तुओं के पृष्ठों के बीच_______ का विरोध करता है।

(ख) घर्षण पृष्ठों के________पर निर्भर करता है।

(ग) घर्षण से ________उत्पन्न होती है।

(घ) कैरम बोर्ड पर पाउडर छिड़कने से घर्षण_______हो जाता है।

(ङ) सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से_______होता है।

उत्तर- (क) गति, (ख) चिकनेपन, (ग) ऊष्मा, (घ) कम, (ङ) कम

प्रश्न 2 चार बच्चों को लोटनिक, स्थैतिक तथा सर्पी घर्षण के कारण बलों को घटते क्रम में व्यवस्थित करने के लिए कहा गया। उनकी व्यवस्था नीचे दी गयी है। सही व्यवस्था का चयन कीजिए।

(क) लोटनिक, स्थैतिक, सर्पी

(ख) लोटनिक, सर्पी, स्थैतिक

(ग) स्थैतिक, सर्पी, लोटनिक

(घ) सर्पी, स्थैतिक, लोटनिक

उत्तर- (ग) स्थैतिक, सर्पी, लोटनिक

प्रश्न 3 आलिया अपनी खिलौना कार को संगमरमर के सूखे फर्श, संगमरमर के गीले फर्श, फर्श पर बिछे समाचार पत्र तथा तौलिए पर चलाती है। कार पर विभिन्न पृष्ठों द्वारा लगे घर्षण बल का बढ़ता क्रम होगा।

(क) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, समाचार पत्र, तौलिया

(ख) समाचार पत्र, तौलिया, संगमरमर का सूखा फर्श, संगमरमर का गीला फर्श

(ग) तौलिया, समाचार पत्र, संगमरमर का सूखा फर्श, संगमरमर का गीला फर्श

(घ) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, तौलिया, समाचार पत्र

उत्तर- (ग) तौलिया, समाचार पत्र, संगमरमर का सूखा फर्श, संगमरमर का गीला फर्श।

प्रश्न 4 मान लीजिए आप अपने डेस्क को थोड़ा झुकाते हैं। उस पर रखी कोई पुस्तक नीचे की ओर सरकना आरंभ कर देती है। इस पर लगे घर्षण बल की दिशा दर्शाइए।

उत्तर- यदि हम डेस्क को थोड़ा झुकाते हैं और उस पर रखी पुस्तक नीचे की ओर सरकना आरंभ कर देते है, ऐसी स्थिति में घर्षण बल की दिशा ऊपर की ओर होगी।

प्रश्न 5 मान लीजिए दुर्घटनावश साबुन के पानी से भरी बाल्टी संगमरमर के किसी फर्श पर उलट जाए। इस गीले फर्श पर आपके लिए चलना आसान होगा या कठिन। अपने उत्तर का कारण बताइए।

उत्तर- यदि दुर्घटनावश साबुन के पानी से भरी बाल्टी संगमरमर के किसी फर्श पर उलट जाती है तो इस गीले फर्श पर चलना कठिन होगा। क्योंकि चिकने पृष्ठों में बहुत सारी अनियमितताएँ होती हैं। दो पृष्ठों की अनियमितताएँ एक-दूसरे के भीतर फस जाती हैं। इसलिए जब हम एक पृष्ठ से दूसरे पृष्ठ पर गति करने का प्रयास करते हैं तो कुछ ही बल लगाना पड़ता है। चूँकि यहाँ घर्षण बल कम होता है, इसलिए फिसलने की संभावना काफी अधिक हो जाती है।

प्रश्न 6 खिलाड़ी कीलदार जूते (स्पाइक्स) क्यों पहनते हैं? व्याख्या कीजिए।

उत्तर- खिलाड़ी कीलदार जूते (स्पाइक्स) इसलिए पहनते हैं ताकि घर्षण बढ़ सके, जिससे बार-बार खेल का अभ्यास करने से जूते घिसे नहीं और खेल के दौरान खिलाड़ी फिसले नहीं।

प्रश्न 7 इकबाल को हलकी पेटिका धकेलनी है तथा सीमा को उसी फर्श पर भारी पेटिका धकेलनी है कौन अधिक घर्षण बल अनुभव करेगा और क्यों?

उत्तर- सीमा अधिक घर्षण बल का अनुभव करेगी क्योंकि घर्षण हमेशा आरोपित बल का विरोध करता है, और लगाया गया बल जितना अधिक होगा उतना ही घर्षण बल अधिक होता है। चूंकि भारी पेटिका धकलेने के लिए ज्यादा बल की आवश्यकता होती है, इसलिए उस पर घर्षण बल अधिक अनुभव होता है।

प्रश्न 8 व्याख्या कीजिए  सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कम क्यों होता है।

उत्तर- सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कम होता है क्योंकि जब कोई वस्तु गतिमान हो जाती है तो उसके पृष्ठ के संपर्क बिंदुओं को उतना समय नहीं मिल पाता कि वे ज़मीन/फर्श के संपर्क बिंदुओं में धँस सकें अत: सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कुछ कम होता है। उदाहरण-किसी बॉक्स में गति आरंभ करने की अपेक्षा पहले से ही गतिमान बॉक्स की गति बनाए रखना सरल होता है।

प्रश्न 9 वर्णन कीजिए, घर्षण किस प्रकार शत्रु एवं मित्र दोनों हैं।

उत्तर-

घर्षण शत्रु है- घर्षण के हानिकारक प्रभाव निम्न हैं

(i) घर्षण के द्वारा वस्तुएँ घिस जाती हैं।

(ii) घर्षण से अत्यधिक ऊष्मा नष्ट होती है।

घर्षण मित्र है- घर्षण अनिवार्य है, क्योंकि—

(i) यदि घर्षण न हो तो चलना नामुमकिन है।

(ii) यदि घर्षण न हो तो लिखना नामुमकिन है।

(iii) यदि घर्षण न हो तो गतिमान वस्त को रोकना असंभव है।

(iv) यदि घर्षण न हो तो भवन निर्माण नहीं हो सकता।

प्रश्न 10 वर्णन कीजिए, तरल में गति करने वाली वस्तुओं की आकृति विशेष प्रकार की क्यों बनाते हैं।

उत्तर- वायु अत्यंत हल्की तथा विरल होती है। फिर भी यह गति करने वाली वस्तुओं पर घर्षण बल लगाती है। इसी प्रकार तरल भी वस्तु पर घर्षण बल लगाते हैं। जब वस्तुएं किसी तरल में गति करती हैं तो उन्हें स्वयं पर लगे घर्षण बल पर पार पाना होता है। इस प्रक्रिया में उनकी ऊर्जा का क्षय होता है। अत: घर्षण को कम करने के लिए वस्तुओं को विशिष्ट आकृतियाँ दी जाती हैं।

Download Class 8 Science Chapter 12 Question Answer in Hindi PDF

 

Leave a Comment

error: cclchapter.com