HBSE Class 10 नैतिक शिक्षा Chapter 11 नीतिपद Question Answer Solution

Class 10 Hindi Naitik Siksha BSEH Solution for Chapter 11 नीतिपद Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 10 Hindi mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer, Word meaning, Vyakhya are available of नैतिक शिक्षा Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 10 नैतिक शिक्षा Solution

Also Read – HBSE Class 10 नैतिक शिक्षा Solution in Videos

HBSE Class 10 Naitik Siksha Chapter 11 नीतिपद / Nitipad Question Answer for Haryana Board of नैतिक शिक्षा Class 10th Book Solution.

नीतिपद Class 10 Naitik Siksha Chapter 11 Question Answer


प्रश्न 1. कविता में किन लोगों को हतभाग्य’ कहा गया है ?

उत्तर – साहित्य संगीत और कला आदि से रहित लोगों को कविता में हतभाग्य कहा गया है।


प्रश्न 2. विद्या को छुपा हुआ धन क्यों कहा गया है?

उत्तर – विद्या का भोग ही सुख और यश देता है। विद्या गुरुओं का गुरु है। विद्या ही महान देवता है। इसे कोई किसी से छीन नहीं सकता है। विद्या धन से अधिक महत्व रखती है इसीलिए विद्या को छिपा हुआ परम धन कहा गया है।


प्रश्न 3. किस प्रकार के लोग कार्य करना कभी नहीं छोडते?

उत्तर – उत्तम श्रेणी के लोग प्रारंभ किए हुए कार्य को मुसीबतों के आने पर अपने कार्य को कभी नहीं छोड़ते।


प्रश्न 4. सारे गुण कंचन में वास करते हैं-व्याख्या करो।

उत्तर – सारे गुण कंचन में वास करते हैं अर्थात सभी गुण धन के अंदर ही निवास करते हैं।


प्रश्न 5. महात्मा के किन्हीं चार गुणों का उल्लेख करो।

उत्तर – महात्मा के चार गुण निम्नलिखित है—

  1. विपत्ति के समय धीरज रखना
  2. अपनी उन्नति में क्षमा प्रदान करना
  3. सभा में वाणी की चतुराई
  4. यश में इच्छा

प्रश्न 6. सत्य वचन मुख की शोभा है उक्ति पर आठ-दस पंक्तियों में अपने विचार लिखो

उत्तर – हमारे जीवन में सच का बहुत अधिक महत्व होता है। हर व्यक्ति आपके ऊपर भरोसा कर सकता है अगर आप सच बोलते हैं। सच बोलने से बहुत सारी कठिनाइयों से हम बच सकते हैं और बुरे कर्म करने से भी बच सकते हैं। एक सच्चाई बहुत सारे झूठों से बढ़कर होती है इसीलिए हमें सत्य ही बोलना चाहिए। सच की वजह से ही सभी प्रेम करते हैं और रिश्तो के बीच में सच्चाई का बहुत अधिक महत्व होता है। इसीलिए सत्य वचनों को मुख की शोभा कहा गया है।


प्रश्न 7. न्याय- पथ पर टिके रहने के लिए धीर पुरुष प्रायः किन-किन बातों की परवाह नहीं करते ?

उत्तर – न्याय-पथ पर टिके रहने के लिए धीर पुरुष किसी की निंदा या प्रशंसा की, लक्ष्मी के आने या जाने की और मरने या जीने की परवाह नहीं करते हैं।


प्रश्न 8. आपके विचार से एक श्रेष्ठ मित्र में क्या गुण होने चाहिए? आप में इनमें से कौन से गुण विद्यमान हैं?

उत्तर – मेरे विचार से एक श्रेष्ठ मित्र में बहुत सारे गुण होने चाहिए जैसे वह हमें हमारे अच्छे कामों में सहायता दे और साथ ही हमें बुरे कार्यों से बचाए। बुरी परिस्थितियों में वह हमारा साथ कभी ना छोड़े और हमारी मित्रता में झूठ का सहारा ना हो। मेरे अंदर इनमें से लगभग सभी गुण विद्यमान है।


प्रश्न 9. गुरु-पद-नति शिर की शोभा है पंक्ति का अर्थ स्पष्ट करो।

उत्तर – गुरु-पद-नति शिर की शोभा है पंक्ति का अर्थ है सिर की शोभा गुरु के चरणों में ही है।


प्रश्न 10. कल्पना करो, कोई कार्य करते समय आपके सामने कुछ बाधाएँ आ रही हैं। तब आप क्या करोगे काम को बीच में छोड़ दोगे? किसी की सहायता से पूरा करोगे?स्वयं कोई तरकीब लगाकर निपटाओगे? 

उत्तर – अगर मुझे कोई कार्य करते समय बाधाएं आ रही है तो मैं अपने कार्य को स्वयं किसी तरकीब से या अपने किसी मित्र की सहायता से पूरा कर दूंगा।


प्रश्न 11. उक्त सभी पदों को संस्कृत के मूल श्लोक रूप में खोजकर संकलित करो।

उत्तर – छात्र स्वयं प्रयास करें।


Leave a Comment

error: