HBSE Class 10 नैतिक शिक्षा Chapter 2 – स्वास्थ्य और योग Question Answer Solution

Class 10 Hindi Naitik Siksha BSEH Solution for Chapter 2 स्वास्थ्य और योग Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 10 Hindi mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer, Word meaning, Vyakhya are available of नैतिक शिक्षा Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 10 नैतिक शिक्षा Solution

Also Read – HBSE Class 10 नैतिक शिक्षा Solution in Videos

HBSE Class 10 Naitik Siksha Chapter 2 स्वास्थ्य और योग / Swasthya aur Yog Question Answer for Haryana Board of नैतिक शिक्षा Class 10th Book Solution.

स्वास्थ्य और योग Class 10 Naitik Siksha Chapter 2 Question Answer


प्रश्न 1. योग का अर्थ स्पष्ट करो।

उत्तर – योग का अर्थ है जोड़ना। योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का काम करता है।


प्रश्न 2. योग का सम्बन्ध सम्पूर्ण मानवता से है- उदाहरण सहित लिखो ।

उत्तर – योग सम्पूर्ण मानवता की धरोहर है, जिसका सम्बन्ध किसी विशेष धर्म अथवा सम्प्रदाय से न होकर अखिल विश्व समुदाय से है। उदाहरण – आज के चिकित्सा शोधों ने यह सिद्ध कर दिया है कि योग मानव के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए वरदान है।


प्रश्न 3. ईसाई मत के अनुसार योग में कौन-सी क्रियाएँ शामिल हैं?

उत्तर – ईसाई मत में उपवास को महत्त्व देना, इन्द्रियों का दास न बनना, ईश्वर के अस्तित्व में विश्वास करना तथा सत्कर्म करते हुए ईश्वर में विलीन हो जाना ही योग है।


प्रश्न 4. योगः कर्मसु कौशलम् की व्याख्या करो।

उत्तर – योगः कर्मसु कौशलम् अर्थात् कर्म करने की एक प्रकार की विशेष युक्ति को योग कहते हैं।


प्रश्न 5. अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 21 जून को


प्रश्न 6. मानव के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए योग वरदान है। कैसे? स्पष्ट करो।

उत्तर – योग का प्रयोग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के लिए हमेशा से होता रहा है। आज के चिकित्सा शोधों ने यह सिद्ध कर दिया है कि योग मानव के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए वरदान है। दमा, मधुमेह, रक्तचाप, गठिया या जोड़ों का दर्द, पाचन तन्त्र की गड़बड़ी आदि रोगों की चिकित्सा के लिए योग एक वैकल्पिक प्रणाली के रूप में सफलता प्राप्त कर चुका है, जबकि आधुनिक चिकित्सा प्रणाली वहाँ विफल हो चुकी थी।


प्रश्न 7. जिम जाने व स्वयं योगासन करने की प्रक्रिया में से आप किसको अधिक पसन्द करते हैं और क्यों?

उत्तर – जिम जाने व स्वयं योगासन करने की प्रक्रिया में मैं योगासन करने को अधिक पसंद करता हूं क्योंकि योगासन करने से शरीर में ऊर्जा महसूस होती हैं और मैं अधिक ध्यान से अपना कार्य कर सकता हूं।


प्रश्न 8. क्या आप भी योगासन करते हैं? यदि हाँ, तो इससे आपको अपने शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य में क्या अन्तर महसूस हुआ, लिखो

उत्तर – हाँ, मैं भी योगासन करता हूं। इससे मुझे मेरे शरीर में एक अद्भुत ऊर्जा का अनुभव होता है। योगासन शुरू करने के समय से लेकर अब तक मैं अधिक मन लगाकर अपना कार्य कर पा रहा हूं और अधिक खुशी महसूस करता हूं।


प्रश्न 9. योगाभ्यास सहनशक्ति के विकास में किस प्रकार सहायक है?

उत्तर – जब कोई स्वस्थ और प्रसन्न होता है तो वह हिंसक नहीं होता। योगाभ्यास व्यक्ति को दुःख से बाहर निकालता है और उसकी सहनशक्ति को बढ़ाता है।


प्रश्न 10. योग आधुनिक जीवन शैली की माँग है, विषय पर अपने विचार लिखो।

उत्तर – आधुनिक दुनिया में लोग बहुत प्रकार की बीमारियों से जूझ रहे हैं जैसे दमा, मधुमेह, रक्तचाप, गठिया या जोड़ों का दर्द, पाचन तन्त्र की गड़बड़ी आदि। इन सभी बीमारियों का इलाज आधुनिक चिकित्सा प्रणाली के पास नहीं हैं जबकि योग करने से यह बीमारियां पूर्णता ठीक हो जाती हैं इसीलिए योग आधुनिक जीवन शैली की मांग है।


प्रश्न 11. उत्तम स्वास्थ्य की बात-योग के साथ, विषय पर अध्यापक कक्षा में चर्चा कराएँ।

उत्तर – योग करने से हमारे शरीर में बहुत प्रकार के बदलाव हमें देखने को मिलते हैं। जैसे – शरीर में ऊर्जा महसूस होना, पढ़ाई करने में ध्यान लगना, किसी भी मुश्किल बात को आसानी से समझ जाना, सोचने की क्षमता बढ़ना, अधिक खुशी महसूस करना, विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ठीक रहना इत्यादि।


प्रश्न 12. कुछ योगगुरुओं के चित्र एकत्र कर एक सचित्र परियोजना तैयार करो।

उत्तर – छात्र स्वयं प्रयास करें।


Leave a Comment

error: