HBSE Class 10 नैतिक शिक्षा Chapter 6 खूब लड़ी मर्दानी Question Answer Solution

Class 10 Hindi Naitik Siksha BSEH Solution for Chapter 6 खूब लड़ी मर्दानी Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 10 Hindi mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer, Word meaning, Vyakhya are available of नैतिक शिक्षा Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 10 नैतिक शिक्षा Solution

Also Read – HBSE Class 10 नैतिक शिक्षा Solution in Videos

HBSE Class 10 Naitik Siksha Chapter 6 खूब लड़ी मर्दानी / Khub ladi mardani Question Answer for Haryana Board of नैतिक शिक्षा Class 10th Book Solution.

खूब लड़ी मर्दानी Class 10 Naitik Siksha Chapter 6 Question Answer


प्रश्न 1. भारतीय आजादी पाने के लिए किस-किस प्रकार संघर्ष किया गया?

उत्तर –  भारतीय आजादी पाने के लिए अहिंसावादियों और क्रान्तिकारियों का उद्देश्य एक ही था – स्वतन्त्रता प्राप्ति। भारतवासियों के जिस विद्रोह को विप्लव, गदर, राजद्रोह कहकर जुल्मी शासकों ने कुचला, जुल्म के शिकार विद्रोहियों ने उसे ही स्वाधीनता संग्राम कहा और अपना संघर्ष जारी रखा।


प्रश्न 2. झाँसी को अंग्रेजी राज्य में कब और क्यों शामिल किया गया?

उत्तर – अंग्रेज़ों ने उत्तराधिकारी के रूप में दत्तक पुत्र को अस्वीकार कर दिया और गंगाधर राव की लाखों की सम्पत्ति को अपने खजाने में जमा कर लिया। इस तरह 7 मार्च, 1857 को झाँसी को अंग्रेजी शासन में शामिल कर लिया गया।


प्रश्न 3. रानी लक्ष्मीबाई की अवस्था अपने ही भवन के पिंजरे में बन्द पक्षी के समान थी। कैसे ? स्पष्ट करो।

उत्तर – उस समय वायसराय डलहौजी ने रानी लक्ष्मीबाई के लिए पाँच हजार रुपये मासिक पेंशन बहाल की और किला भी खाली करवा लिया। विधवा के लिए किए जाने वाले पारम्परिक ‘मुण्डन संस्कार के लिए काशी जाने की इजाजत नहीं दी। दामोदर राव के यज्ञोपवीत संस्कार के लिए जमा दस लाख रुपयों में से बड़ी मुश्किल से एक लाख रुपये दिए। वह भी एक व्यापारी की ज़मानत पर। इस प्रकार रानी की अवस्था अपने ही भवन के पिंजरे में बन्द पक्षी के समान हो गई।


प्रश्न 4. सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है- पंक्तियों का अर्थ स्पष्ट करो।

उत्तर – इन पंक्तियों का अर्थ है कि हम अपना सिर बेचना चाहते हैं देखते हैं कि कत्ल करने वाले हाथों में कितनी ताकत है।


प्रश्न 5. लक्ष्मीबाई किस प्रकार शहादत को प्राप्त हुई ?

उत्तर – युद्ध में लड़ते हुए


प्रश्न 6. गंगाधर राव ने किसको अपना दत्तक पुत्र बनाया व क्यों?

उत्तर – लक्ष्मीबाई को पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई। लेकिन वह ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रह सका। इस आघात को गंगाधर राव सहन नहीं कर सके और वे बीमार पड़ गए। उत्तराधिकारी के रूप में उन्होंने अपने सम्बन्धी वासुदेवराव के पुत्र आनन्द को गोद ले लिया और उसका नाम दामोदर राव रखा गया।


प्रश्न 7. रानी लक्ष्मीबाई युद्ध कौशल में प्रवीण थी। आठ-दस पंक्तियों में वर्णन करो।

उत्तर – रानी ने झांसी में विद्रोह का झण्डा खड़ा किया। उन्होंने सेना संगठित करके झाँसी के किले और खजाने पर अधिकार कर लिया। बहुत-से अंग्रेज मारे गए। जो बचे, उन्होंने झाँसी से भागकर अपनी जान बचाई। अंग्रेजों की एक बहुत बड़ी सेना ने झाँसी पहुँचकर किले को चारों ओर से घेर लिया। रानी ने बड़े साहस के साथ अंग्रेजी सेना का सामना किया। ताँत्या टोपे रानी की सहायता करने के लिए चला, पर अंग्रेजी सेना ने बीच में ही उसको रोक लिया। आखिर रानी को विवश होकर किला छोड़ना पड़ा। रात का समय था। रानी घोडे पर सवार हुई। उन्होंने अपनी पीठ पर अपने दत्तक पुत्र को बाँधा हुआ था। उनके मुँह में घोड़े की लगाम और दोनों हाथों में तलवार थी। उनके साथ कुछ चुने हुए सैनिक भी थे। किले के बाहर अंग्रेजी सेना खड़ी हुई थी। रानी बिजली की तरह किले से बाहर निकली। अब रानी ने रणचण्डी का रूप धारण कर लिया था। उसने चारों ओर तलवार घुमानी शुरू कर दी। अंग्रेजी सेना को रौंदती हुई कालपी की ओर चल पड़ी। अंग्रेजी सेना ने रानी का पीछा किया पर रानी उनकी पकड़ से बाहर निकलकर कालपी के किले में जा पहुँची।


प्रश्न 8. रानी लक्ष्मीबाई का मनोबल बहुत उच्च था, उदाहरण देकर स्पष्ट करो।

उत्तर – रानी लक्ष्मीबई के पति की मृत्यु के बाद अंग्रेजों ने उनकी स्थिति को कमजोर करने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह पूर्ण रूप से सफल नहीं हो पाए। अंत में रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह कर दिया और एक संघर्ष भरी लड़ाई लड़ी। जिसमें उनको पता था कि वह इस लड़ाई को नहीं जीत सकती हैं। उन सब उदाहरणों से पता लगता है कि रानी लक्ष्मीबाई का मनोबल बहुत उच्च था।


प्रश्न 9. रानी की बचपन में सीखी गई शस्त्र – विद्या, उनके आगामी जीवन में बहुत काम आई- चर्चा करो।

उत्तर – रानी लक्ष्मीबाई ने बचपन में जो शस्त्र विद्या सीखी थी। बड़े होने पर उनकी यही शस्त्र विद्या के कारण उन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी घुटने नहीं टेके और अंग्रेजों का डटकर मुकाबला किया। बहुत सारे अंग्रेजों को मौत के घाट उतार दिया। इस प्रकार रानी की बचपन में सीखी गई शस्त्र विद्या के द्वारा उन्होंने देश की स्वतंत्रता में अहम योगदान दिया।


प्रश्न 10. ‘खूब लड़ी मर्दानी’ में ‘मर्दानी’ से आप क्या समझते हैं?

उत्तर – ‘खूब लड़ी मर्दानी’ में ‘मर्दानी’ का अर्थ होता है — मर्दों के से काम करने वाली औरत।


प्रश्न 11. व्यक्ति अपने कार्यों से अमर हो जाता है, कुछ अन्य उदाहरण देकर पुष्टि करो।

उत्तर – व्यक्ति अपने कार्यों से अमर हो जाता है ऐसा ही एक उदाहरण यहां पर दिया गया है। एपीजे अब्दुल कलाम ने भारत के लिए बहुत सारे हथियार बनाए और भारत को हथियारों की श्रेणी में आत्मनिर्भर कर दिया। आज भी हम लोग उन्हें ‘मिसाइल मैन’ के नाम से जानते हैं। बरेली इस दुनिया में अब नहीं है लेकिन हर कोई उनके इन कार्यों को याद करता है।


प्रश्न 12. स्वतन्त्रता संग्राम में भाग लेने वाली किन्हीं पाँच महिलाओं पर सचित्र परियोजना तैयार करो।

उत्तर – स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाली 5 महिलाओं की जानकारी नीचे दी गई है –

  1. झांसी की रानी लक्ष्मीबाई
  2. वीरांगना झलकारीबाई
  3. बेगम हजरत महल
  4. रानी द्रोपती बाई
  5. मस्तानीबाई

इन सभी महिलाओं की जानकारी आप सचित्र परियोजना के साथ तैयार कर सकते हैं।


Leave a Comment

error: