HBSE Class 10 नैतिक शिक्षा Chapter 7 बर्डमैन ऑफ इंडिया : सालिम अली Question Answer Solution

Class 10 Hindi Naitik Siksha BSEH Solution for Chapter 7 बर्डमैन ऑफ इंडिया : सालिम अली Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 10 Hindi mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer, Word meaning, Vyakhya are available of नैतिक शिक्षा Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 10 नैतिक शिक्षा Solution

Also Read – HBSE Class 10 नैतिक शिक्षा Solution in Videos

HBSE Class 10 Naitik Siksha Chapter 7 बर्डमैन ऑफ इंडिया : सालिम अली / Birdman of India Salim Ali Question Answer for Haryana Board of नैतिक शिक्षा Class 10th Book Solution.

बर्डमैन ऑफ इंडिया : सालिम अली Class 10 Naitik Siksha Chapter 7 Question Answer


प्रश्न 1. सालिम अली को बर्डमैन ऑफ इण्डिया क्यों कहा जाता है?

उत्तर – सालिम अली ने अपनी पूरी ज़िन्दगी पक्षियों के लिए लगा दी। कहते हैं कि सालिम अली परिन्दों की जुबान समझते थे और इसी कारण उन्हें “बर्डमैन ऑफ इण्डिया’ कहा गया।


प्रश्न 2. सालिम अली को अपने प्रकृतिवादी कौशल को निखारने का मौका कहाँ और कैसे मिला?

उत्तर – सालिम अली को बड़े भाई के साथ उसके काम में मदद करने के लिए बर्मा (वर्तमान म्यांमार) भेज दिया गया। यह क्षेत्र चारों ओर से जंगलों से घिरा था। यहाँ सालिम को अपने प्रकृतिवादी कौशल को निखारने का अवसर मिला।


प्रश्न 3. सालिम अली ने अपनी आत्मकथा का क्या नाम रखा व क्यों?

उत्तर – सालिम अली ने अपनी आत्मकथा का नाम ‘द फॉल ऑफ ए स्पैरो’ रखा क्योंकि सालिम अली ने पीले गर्दन वाली गौरैया की घटना को अपने जीवन का परिवर्तन-क्षण माना है। उन्हें पक्षी विज्ञान की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा वहीं से मिली थी।


प्रश्न 4. साइबेरियाई सारस की किस विशेषता की सालिम अली ने खोज की?

उत्तर – साइबेरियन सारस माँसाहारी नहीं होते, वे पानी के किनारे पर जमी काई खाते हैं।


प्रश्न 5. सालिम अली ने बिना कष्ट पहुँचाए चिड़ियों को पकड़ने की किन विधियों की खोज की?

उत्तर – उनके पास बिना कष्ट पहुँचाए चिडियों को पकड़ने के 100 से ज्यादा तरीके थे। बिना कष्ट पहुँचाए चिडियों को पकड़ने की प्रसिद्ध ‘गॉग एंड फायर’ व ‘डेक्कन विधि’ सालिम अली की ही खोज है।


प्रश्न 6. सालिम अली को ‘पक्षी शास्त्री’ के रूप में मान्यता कैसे मिली?

उत्तर – सालिम अली ने कई पत्रिकाओं के लिए लेख लिखे, जिनमें मुख्य रूप से ‘जर्नल ऑफ द बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी’ के लिए लिखा। इन लेखों के कारण ही सालिम अली को ‘पक्षी शास्त्री के रूप में मान्यता प्राप्त हुई।


प्रश्न 7. भारत सरकार ने सालिम अली को किन सम्मानों से सम्मानित किया और क्यों?

उत्तर – पक्षियों पर किए गए महत्त्वपूर्ण कार्यों के लिए उन्हें भारत सरकार की ओर से 1958 में पद्म भूषण व 1976 में पद्म विभूषण सम्मानों से सम्मानित किया गया।


प्रश्न 8. प्रकृति की दुनिया में सालिम अली का क्या स्थान था?

उत्तर – वे प्रकृति की दुनिया में एक टापू बनने की बजाय अथाह सागर बनकर उभरे थे।


प्रश्न 9. सालिम अली पक्षियों की खोज कैसे करते थे?

उत्तर – पक्षियों की अलग-अलग प्रजातियों के अध्ययन के लिए वे भारत के कई क्षेत्रों के जंगलों में घूमे। कुमाऊँ के तराई क्षेत्र में उन्होंने बया की एक ऐसी प्रजाति ढूँढ़ निकाली, जो लुप्त घोषित हो चुकी थी। सालिम अली ने पक्षियों को इतना निकट से पहचाना कि वे पक्षियों के साथ उनकी भाषा में बात भी कर लेते थे


प्रश्न 10. सालिम अली के स्वभाव की क्या-क्या विशेषताएँ थीं?

उत्तर

  • सालिम अनन्य प्रकृति-प्रेमी तथा विचारशील व्यक्ति थे।
  • प्रकृति तथा पक्षियों के प्रति उनके मन में कभी न खत्म होने वाली जिज्ञासा थी।
  • उन्हें दूर आकाश में उड़ते पक्षियों की खोंज करने का तथा उनकी सुरक्षा के उपाय खोजने का असीम चाव था।
  • उनका स्वभाव भ्रमणशील था।
  • व्यवहार में वे सरल-सीधे और भोले इंसान थे। वे बाहरी चकाचौंध और विशिष्टता से दूर थे।

प्रश्न 11. वर्तमान में कौन सी पक्षी प्रजातियाँ विलुप्त होने के कगार पर हैं? चर्चा करो।

उत्तर – इनमें ग्रेट साइबेरियन क्रेन, गोडावण (Indian Bustard), सफेद पीठ वाला गिद्ध, लाल– सिर वाला गिद्ध, जंगली उल्लू और सफेद पेट वाला बगुला आदि शामिल हैं।


प्रश्न 12. सालिम अली जैसे व्यक्ति के लिए ऐसी मृत्यु का विधान क्या न्यायसंगत जान पड़ता है? चर्चा करो।

उत्तर – सालिम अली की मृत्यु कैंसर जैसी घातक बीमारी से हुई। ऐसे प्रकृति प्रेमी को ऐसी मृत्यु नहीं आनी चाहिए थी। उनकी प्रकृति से जुड़ाव के बावजूद यह मृत्यु न्यायसंगत नहीं जान पड़ती है।


प्रश्न 13. विशिष्ट चोंच वाले किन्हीं पाँच पक्षियों के विषय में जानकारी एकत्र कर सचित्र परियोजना तैयार करो।

उत्तर – छात्र स्वयं प्रयास करें।


प्रश्न 14. चिड़ियाघर का भ्रमण करो। वहाँ के किन्हीं पन्द्रह पक्षियों के नाम, रंग, आकार से सम्बन्धित एक तालिका तैयार करो।

उत्तर – छात्र स्वयं प्रयास करें।


Leave a Comment

error: