ईसाइयत एवं इस्लाम : उदय व टकराव Class 10 इतिहास Chapter 5 Important Question Answer – भारत एवं विश्व HBSE Solution

Class 10 इतिहास BSEH Solution for chapter 5 ईसाइयत एवं इस्लाम : उदय व टकराव Important Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 10 History mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer in hindi are available of  भारत एवं विश्व Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 10 इतिहास – भारत एवं विश्व Solution

Also Read – HBSE Class 10 इतिहास Solution in Videos

HBSE Class 10 इतिहास / History in hindi ईसाइयत एवं इस्लाम : उदय व टकराव / Isaiyat avam islam uday va takrav Important Question Answer for Haryana Board of chapter 5 in Bharat avam vishwa Solution.

ईसाइयत एवं इस्लाम : उदय व टकराव Class 10 इतिहास Chapter 5 Important Question Answer


प्रश्न 1. ईसाई मत की स्थापना किसने की थी?

उत्तर – ईसाई मत की स्थापना जीसस ने की, जिन्हें ईसा मसीह भी कहा जाता है।


प्रश्न 2. इस्लाम की स्थापना किसने की थी?

उत्तर – हजरत मोहम्मद ने


प्रश्न 3. क्रूसेड किसे कहते हैं?

उत्तर – ईसाइयत व इस्लाम के टकराव को क्रूसेड कहा जाता है।


प्रश्न 4. मार्टिन लूथर ने किस मत की नींव रखी?

उत्तर – प्रोटेस्टेंट मत की


प्रश्न 5. खलीफा कौन होते थे ? उनका क्या काम होता था ? (HBSE 2023)

उत्तर – खलीफा इस्लाम धर्म के उत्तराधिकारी होते थे। हजरत साहब की मृत्यु के पश्चात चार पवित्र खलीफा बारी-बारी उनके उत्तराधिकारी बने। उनका मुख्य कार्य केवल इस्लाम का प्रचार करना था।


प्रश्न 6. कोलंबस ने क्या खोज की?

उत्तर – कोलंबस ने सर्वप्रथम 1492 ई. में अमरीकी महाद्वीप खोजा।


प्रश्न 7. ईसाई लोगों ने क्रूसेड क्यों किए? (HBSE 2023)

उत्तर – मुसलमानों ने ईसा मसीह की पवित्र समाधि नष्ट कर दी तथा वहां रहने वाले ईसाइयों को मार डाला। बचे हुए ईसाई बंदियों का जीवन जी रहे थे और वे अपना उत्सव भी नहीं बना पा रहे थे। उनके घरों में कीचड़ फेंका जाता तथा विरोध करने पर भयंकर यातनाएं दी जाती थी। फिलिस्तीन में ईसाइयों की स्थिति व तीर्थ यात्रियों पर होने वाले अत्याचार की सूचनाएं यूरोप पहुंचने लगी। ईसाई जगत इसके प्रति उदासीन नहीं रह सकता था। अब पुण्य भूमि को मुसलमानों से मुक्त कराने में वहां की यात्रा को सुरक्षित बनाने पर यूरोप में विचार होने लगा। इन सभी कारणों के चलते क्रूसेड हूए।


प्रश्न 8. रोमन कैथोलिक मत और प्रोटेस्टेंट मत में क्या अंतर था?

उत्तर

रोमन कैथोलिक मत प्रोटेस्टेंट मत
  • बाइबल के साथ-साथ रोमन पोप को भी मानते हैं।
  • पोप सर्वोच्च हैं।
  • ईश्वर तक केवल पोप के माध्यम से पहुंचा जा सकता है।
  • केवल बाइबल ही मान्य है।
  • पोप मान्य नहीं है।
  • ईश्वर तक पहुंचने के लिए किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं है।

प्रश्न 9.  नमाज किसे कहते हैं?

उत्तर – इस्लाम का अनुयायी दिन में पाँच बार ईश्वर से प्रार्थना करता है जिसे नमाज़ कहा जाता है।


प्रश्न 10. रोजा क्या है?

उत्तर – रमज़ान के पवित्र मास में इस्लाम के अनुयायी को व्रत रखना पड़ता है जिसे रोजा कहा जाता है।


प्रश्न 11. ईसाई और इस्लाम धर्म में क्या क्या समानताएं हैं?

उत्तर – यहूदी और इस्लाम संप्रदाय एक ही स्रोत से निकले हैं। इन्हें अब्राहमी संप्रदाय भी कहा जाता है। इनकी समानताएं निम्नलिखित हैं:-

  1. तीनों का विश्वास है कि आत्मा का केवल एक ही जन्म होता है, और मृत्यु के बाद उसे या तो हमेशा के लिए स्वर्ग मिलता है, या नरक ।
  2. तीनों का विश्वास है कि एक दिन यह दुनिया खत्म हो जाएगी, और उस दिन उनको नरक और स्वर्ग बांटे जाएंगे।
  3. ये संप्रदाय केवल अपने-अपने दृष्टिकोण को ही परम सत्य मानते हैं। केवल उनके ही मार्ग से ईश्वर तक पहुंचा जा सकता है क्योंकि ये मानते हैं कि केवल उनका ही मत सर्वोत्तम है।
  4. ईश्वर स्वर्ग में रहता है।

प्रश्न 12. ईसाइयों का इस्लाम से संघर्ष के प्रभावों का वर्णन कीजिए।

उत्तर

  • इन अभियानों ने ईसाइयों को मुसलमानों के विरुद्ध यूरोप में संगठित कर दिया था।
  • वह यूरोप से मुसलमान शासकों की सत्ता का अंत करने में सफल रहे।
  • ईसाइयों ने पुर्तगाल, स्पेन आदि क्षेत्रों से मुसलमानों की सत्ता को उखाड़ फेंका।
  • भारत या एशिया की वस्तुएं प्राप्त करने के नए रास्तों की खोज के प्रयास इसी दिशा में उठाए गए कदम थे।
  • यूरोप के ईसाइयों का संपर्क अब बाहरी दुनिया से हुआ जिसके कारण वहां अनेक राजनैतिक सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन आए।
  • मुसलमानों के साथ चले लंबे संघर्ष में यूरोप के अनेक सामन्तों की मौत हुई जिससे वहां सामंतवाद के अंत का आरंभ हो गया।
  • दो शताब्दियों के संघर्ष में सामन्तों के भाग लेने से उनकी जागीरों की देखभाल उनकी स्त्रियों ने की जिससे यूरोप में स्त्रियों की स्थिति में सुधार हुआ।
  • एशिया व अरब से संपर्क होने से यूरोप के लोगों के खान-पान, रहन-सहन, आभूषणों व साज-सज्जा में परिर्वतन आया।

प्रश्न 13. ईसामसीह के उपदेश किस ग्रंथ में संग्रहित है ? (HBSE 2023)

उत्तर – बाइबिल

Leave a Comment

error: