कोयला और पेट्रोलियम Class 8 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi Medium PDF

Class 8 Science/ विज्ञान Chapter 5 कोयला और पेट्रोलियम Important Questions with PDF for CBSE Hindi Medium Students During Paper Time. These Important Questions helps you if Your School Follows NCERT Books.

कक्षा 8 विज्ञान पाठ 5 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1 सीएनजी और एलपीजी का ईंधन के रूप में उपयोग करने के क्या लाभ हैं?

उत्तर- सीएनजी और एलपीजी का उपयोग परिवहन वाहनों में ईंधन के रूप में किया जा रहा है क्योंकि ये कम प्रदूषणकारी, स्वच्छ ईंधन होने के साथ-साथ सस्ते भी हैं। सीएनजी और एलपीजी का अधिक लाभ यह है कि इसे घरों और कारखानों में सीधा जलाया जा सकता है, जहाँ इसकी आपूर्ति पाइपों के माध्यम से की जा सकती है।

प्रश्न 2 जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन क्यों है।

उत्तर- जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन है क्योंकि मृत जीवों को ईंधन में परिवर्तित होने में लाखो वर्ष का समय लगता है और उपलब्ध भंडार सिर्फ कुछ सालों तक के लिए पर्याप्त है। इसलिए हमें उसका न्यायोचित प्रयोग ही करना चाहिए।

प्रश्न 3 कोक क्या हैं?

उत्तर- यह काले रंग का एक कठोर पदार्थ होता है। यह कार्बन का लगभग शुद्ध रूप है। कोक का प्रयोग इस्पात बनाने हेतु किया जाता है।

प्रश्न 4 सीएनजी और एलपीजी में क्या अंतर है?

उत्तर –

सीएनजी एक ऐसी गैस है जिसका इस्तेमाल वाहनों को चलाने में किया जाता है। सीएनजी का मतलब होता है संपीड़ित प्राकृतिक गैस।

एलपीजी एक ऐसी गैस है जिसका इस्तेमाल इंधन के रूप में किया जाता है। एलपीजी आमतौर पर सिलेंडरों में भरी होती है जिससे हम घरों में खाना पकाते हैं। एलपीजी का मतलब है तरल पेट्रोलियम गैस।

Download Class 8 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi PDF

Leave a Comment

error: cclchapter.com