Class 8 Science/ विज्ञान Chapter 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाए Question Answer / प्रश्न उत्तर in Hindi for CBSE, HBSE and other State Board Hindi Medium Students. These Questions allowed Where NCERT Book Class 8 विज्ञान is Followed.
Class 8 विज्ञान Chapter 15 Question Answer in Hindi
प्रश्न 1 तथा 2 में सही विकल्प का चयन कीजिए
प्रश्न 1 निम्नलिखित में से किसे घर्षण द्वारा आसानी से आवेशित नहीं किया जा सकता?
(क) प्लास्टिक का पैमाना
(ख) तांबे की छड़
(ग) फूला हुआ गुब्बारा
(घ) ऊनी वस्त्र
उत्तर- (घ) ऊनी वस्त्र
प्रश्न 2 जब काँच की छड़ को रेशम के कपड़े से रगड़ते हैं तो छड़-
(क) तथा कपड़ा दोनों धनावेश अर्जित कर लेते हैं।
(ख) धनावेशित हो जाती है तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है।
(ग) तथा कपड़ा दोनों ऋणावेश अर्जित कर लेते हैं।
(घ) ऋणावेशित हो जाती है तथा कपड़ा धनावेशित हो जाता है।
उत्तर- (ख) धनावेशित हो जाती है तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है।
प्रश्न 3 निम्नलिखित कथनों के सामने सही के सामने T तथा गलत के सामने F लिखिए
(क) सजातीय आवेश एक दूसरे को आकर्षित करते हैं।
(ख) आवेशित काँच की छड़ आवेशित प्लास्टिक स्ट्रा को आकर्षित करती है।
(ग) तड़ित चालक किसी भवन की तड़ित से सुरक्षा नहीं कर सकता।
(घ) भूकंप की भविष्यवाणी की जा सकती है।
उत्तर- (क) (F), (ख) (T), (ग) (F), (घ) (F)
प्रश्न 4 सर्दियों में स्वेटर उतारते समय चट-चट की ध्वनि सुनाई देती है। व्याख्या कीजिए।
उत्तर- जब हम सर्दियों में स्वेटर उतारते हैं तो वह हमारी त्वचा से रगड़ खाता है जिससे बाल खड़े हो जाते हैं। अत्यधिक आवेशों के इकट्ठा होने की वजह से चट-चट की ध्वनि के साथ चिंगारी भी दिखाई देती है। वास्तव में, यह तड़ित के समान ही एक परिघटना है।
प्रश्न 5 जब हम किसी आवेशित वस्तु को हाथ से छूते हैं तो वह अपना आवेश खो देती हैं, व्याख्या कीजिए।
उत्तर- यदि हम किसी आवेशित वस्तु को हाथ से छूते हैं तो उसका आवेश हमारे शरीर से होकर पैरों की सहायता से पृथ्वी में चला जाता है और आवेशित वस्तु अनावेशित हो जाती है। इस प्रक्रिया को भूसम्पर्कन कहते हैं।
प्रश्न 6 उस पैमाने का नाम लिखिए जिस पर भूकम्पों की विनाशी ऊर्जा मापी जाती है। इस पैमाने पर किसी भूकम्प की माप 3 है। क्या इसे भूकम्प लेखी (सिस्मोग्राफ से रिकॉर्ड किया जा सकेगा? क्या इससे अधिक हानि होगी।
उत्तर- रिक्टर पैमाने पर भूकंपों की अविनाशी ऊर्जा मापी जाती है। हाँ; इसे भूकम्प लेखी (सीसमोग्राफ) से रिकॉर्ड किया जा सकेगा। नहीं, इससे अधिक हानि नहीं होगी।
प्रश्न 7 तड़ित से अपनी सुरक्षा के तीन उपाय सुझाइए।
उत्तर- (i) यदि वाहन में हों तो वाहन की खिड़की, दरवाजे बंद कर लें।
(ii) यदि खुले क्षेत्र में हों तो जमीन पर सिमटकर नीचे बैठें।
(iii) विद्युत तारों तथा धातु की चीजों को न छुएँ।
(iv) स्नान न करें।
प्रश्न 8 आवेशित गुब्बारा दूसरे आवेशित गुब्बारे को प्रतिकर्षित करता है, जबकि अनावेशित गुब्बारा आवेशित गुब्बारे द्वारा आकर्षित किया जाता है। व्याख्या कीजिए।
उत्तर- सजातीय आवेश एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं, इसलिए आवेशित गुब्बारा दूसरे आवेशित को प्रतिकर्षित करता है। हम जानते हैं कि आवेशित वस्तु अनावेशित वस्तु को आकर्षित करती है, इसलिए अनावेशित गुब्बारा दूसरे आवेशित गुब्बारे द्वारा आकर्षित होता है।
प्रश्न 9 चित्र की सहायता से किसी ऐसे उपकरण का वर्णन कीजिए जिसका उपयोग किसी आवेशित वस्तु की पहचान में होता है।
उत्तर- एक खाली बोतल को बड़े-से गत्ते से ढक दें। फिर गत्ते के बीच में छेद करें। फिर इसमें चित्रानुसार पेपर क्लिक खोलें। इसके बाद (4 x 1) cm साइज़ की दो पट्टियों को पेपर क्लिप पर चित्रानुसार लटकाएँ। फिर उसे गत्ते के अंदर लम्बवत् डालें। इसके पश्चात आवेशित रिफिल को पेपर क्लिप के सिरे से स्पर्श करें।
समान आवेश वाली पट्टियाँ एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करती हैं और फैल जाती हैं। इस प्रकार की युक्ति का उपयोग इस परीक्षण के लिए किया जा सकता है कि कोई वस्तु आवेशित है या नहीं। इस युक्ति को विद्युतदर्शी कहते हैं।
प्रश्न 10 भारत के उन तीन राज्यों (प्रदेशों) की सूची बनाइए जहाँ भूकम्पों के झटके अधिक संभावित हैं।
उत्तर- राजस्थान, कश्मीर, कच्छ का रन (गुजरात)।
प्रश्न 11 मान लीजिए आप घर से बाहर हैं तथा भूकम्प के झटके लगते हैं। आप अपने बचाव के लिए क्या सावधानियां बरतेंगे?
उत्तर- यदि हम घर से बाहर हैं और भूकंप के झटके लगते हैं तो हम निम्न सावधानियाँ बरतेंगे
(i) वनों, वृक्षों तथा ऊपर जाती विद्युत लाइनों से दूर रहेंगे और खुले स्थानों को ढूँढ धरती पर लेट जाएँगे।
(ii) यदि वाहन में होंगे तो बाहर नहीं निकलेंगे और धीरे-धीरे सुरक्षित स्थान पर पहुंचेंगे।
प्रश्न 12 मौसम विभाग यह भविष्यवाणी करता है कि किसी निश्चित दिन तड़ित झंझा की संभावना है और मान लीजिए उस दिन आपको बाहर जाना है। क्या आप छतरी लेकर जाएँगे? व्याख्या कीजिए।
उत्तर- यदि मौसम विभाग यह भविष्यवाणी करता है कि तड़ित झंझा की संभावना है तो उस दिन हम छतरी लेकर बाहर नहीं जाएँगे क्योंकि यह सुरक्षित नहीं है। चूँकि तड़ित झंझा एक प्रकार का विद्युत वित्सृजन है और छाते की डंडी धातु की बनी होती है, इसलिए तड़ित उसके पाइप पर आघात कर सकती है, जो कि खतरनाक है।
Download Class 8 Science Chapter 15 Question Answer in Hindi PDF