प्राचीन विश्व की प्रमुख सभ्यताएं Class 10 इतिहास Chapter 2 Important Question Answer – भारत एवं विश्व HBSE Solution

Class 10 इतिहास BSEH Solution for chapter 2 प्राचीन विश्व की प्रमुख सभ्यताएं Important Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 10 History mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer in hindi are available of  भारत एवं विश्व Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 10 इतिहास – भारत एवं विश्व Solution

Also Read – HBSE Class 10 इतिहास Solution in Videos

HBSE Class 10 इतिहास / History in hindi प्राचीन विश्व की प्रमुख सभ्यताएं / Prachin vishwa ki pramukh sabhyataye Important Question Answer for Haryana Board of chapter 2 in Bharat avam vishwa Solution.

प्राचीन विश्व की प्रमुख सभ्यताएं Class 10 इतिहास Chapter 2 Important Question Answer


प्रश्न 1. मिस्र के लोगों की आर्थिक गतिविधियां कौन-कौन सी थी?

उत्तर – मिस्र के लोगों की आर्थिक गतिविधियां निम्नलिखित थी—

  • कृषि – मिस्र एक कृषि प्रधान देश था। यहां पर मुख्य रूप से गेहूं, जौ, कपास, सण, और फलों में अंगूर, अंजीर एवं खजूर थे।
  • पशुपालन – मिस्र के लोग गाय, भेड़, गधा, बछड़ा, बंदर और मुर्गी जैसे पशुओं को पालते थे।
  • उद्योग धंधे – उस समय के लोग पत्थर काटने, गहने एवं बर्तन बनाने, तांबे तथा कांसे के हथियार बनाने एवं लकड़ी का फर्नीचर बनाने में कुशल थे। लोग नाव एवं जहाजों के निर्माण में भी निपुण थे। उस समय पेपिरस नामक घास के पौधे से कागज बनाया जाता था।
  • वाणिज्य और व्यापार – मिस्र में व्यापार नील नदी के द्वारा होता था। मिस्र, भारत और अरब से मसाले, रंग, तेल, पाउडर और चंदन मंगवाता था।

प्रश्न 2. मिस्र की संसार को क्या देन हैं?

उत्तर – मिस्र की सभ्यता की संसार को देन निम्नलिखित है:-

  1. मिस्र ने विश्व को 365 दिन का 1 वर्ष तथा कैलेंडर दिया।
  2. सूर्य घड़ी व जल घड़ी का आविष्कार किया।
  3. औषधि विज्ञान के क्षेत्र में अनेक खोजे की। उन्होंने ऐसा रासायनिक लेप तैयार किया जिससे मृतक शरीर को शताब्दियों तक सुरक्षित रखा जा सकता था।
  4. मिस्र की एक सूची में विभिन्न बीमारियों से संबंधित 600 दवाइयों के नाम मिले हैं।
  5. एकेश्वरवाद के सिद्धांत का प्रचलन किया।

प्रश्न 3. मेसोपोटामिया का अर्थ क्या है?

उत्तर – मेसोपोटामिया यूनानी भाषा का शब्द है। यह दो शब्दों ‘मेसो’ और ‘पोटम’ से मिलकर बना है। ‘मेसो’ का अर्थ मध्य तथा ‘पोटम’ का अर्थ नदी होता है इस प्रकार मेसोपोटामिया का शाब्दिक अर्थ दो नदियों के बीच का भाग होता है।


प्रश्न 4. जिगुरात क्या होते हैं?

उत्तर – सुमेर के नगरों में पिरामिड के आकार में बनाए जाने वाले ऊंचे मंदिरों को जिगुरात कहा जाता है।


प्रश्न 5. ब्यूल व एगोरा का अर्थ क्या है?

उत्तर – राजा के परामर्श के लिए उच्च वर्ग के सम्मानित व्यक्तियों के परिषद को ब्यूल कहा जाता था। जबकि जनसाधारण की आमसभा को एगोरा कहते थे।


प्रश्न 6. रोम को सात पहाड़ियों का नगर क्यों कहा जाता है? ( HBSE 2023 )

उत्तर –  रोम एक छोटा सा गांव था जो मध्य इटली में टाइबर नदी के किनारे सात पहाड़ियों पर बसा हुआ था। इसीलिए इसे सात पहाड़ियों का नगर भी कहा जाता है।


प्रश्न 7. रोमन सभ्यता के सामाजिक वर्गों की सूची बनाइए।

उत्तर – इस समय समाज दो वर्गों में विभक्त था पेट्रीशियन वर्ग एवं प्लेबियन वर्ग। पेट्रिशियन वर्ग में लैटिन लोग थे जो रोम के वास्तविक निवासी थे। इस वर्ग में रोम के उच्च एवं कुलीन परिवार के व्यक्ति आते थे। दूसरे वर्ग, प्लेबियन में स्वतंत्र दास भूमिहीन और गरीब व्यक्ति आते थे।


प्रश्न 8. मेसोपोटामिया सभ्यता के राजनीतिक, आर्थिक, धार्मिक एवं सामाजिक जीवन का वर्णन करें।

उत्तर – मेसोपोटामिया सभ्यता के राजनीतिक आर्थिक धार्मिक एवं सामाजिक जीवन का वर्णन निम्नलिखित है:-

राजनीतिक जीवन – इस सभ्यता में शासक निरंकुश होते थे तथा साम्राज्य में उनका पूर्ण नियंत्रण होता था। वे दैविक सिद्धांत के आधार पर शासन करते थे। वे सर्वोच्च सेनापति, न्यायाधीश व सर्वोच्च पदाधिकारी होते थे। वे शासन के संचालन के लिए साम्राज्य को कई प्रांतों में बांट देते थे और प्रांत के गवर्नर का चयन स्वयं करते थे। गवर्नर अपने प्रांत से कर इकट्ठा करना, शांति बनाए रखना और युद्ध में शासक का सहयोग करने का काम करता था।

सामाजिक जीवन – उस समय का समाज तीन वर्गों उच्च वर्ग, मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग में बटा हुआ था। उच्च वर्ग में राजा, उच्च पदाधिकारी व पुरोहित होते थे। मध्यम वर्ग में सामंत और व्यापारी व निम्न वर्ग में दास तथा किसान शामिल थे।

धार्मिक जीवन – मेसोपोटामिया के लोग बहुदेववादी थे। वे खेत, नदियों, पहाड़ों की पूजा करते थे। उनके प्रमुख देवता अनु ( आकाश का देवता ), की ( पृथ्वी ), सिन ( चंद्रमा ), तम्मुज ( वनस्पति और कृषि का देवता ), ईश्तर ( प्रेम की देवी ), नरगल ( प्लेग का देवता ) आदि थे। इन देवताओं को प्रसन्न करने के लिए बलि भी दी जाती थी।

आर्थिक जीवन – इस सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि था। इसमें गेहूं, जौ, जैतून, कपास व अंगूर की खेती थी। उस समय के लोग उद्योग एवं व्यापार में भी उन्नत थे। व्यापार सोना, चांदी और तांबे के टुकड़ों से होता था। यहां पशुओं में ऊंट और बकरी विशेष थी। यहां लकड़ी की सुंदर नक्काशी के साथ साथ सोना, चांदी व कीमती पत्थर पर भी नक्कासी की जाती थी।


प्रश्न 9. मिस्र को नील नदी का वरदान क्यों कहते है ? ( HBSE 2023 )
OR
मिस्र को नील नदी की देन क्यों कहते है ? ( HBSE 2022 )

उत्तर – नील नदी से मसालों, रंगों, तेल, पाउडर और चंदन का व्यापार होता था। मिस्र के लोग नील नदी के माध्यम से भारत और अरब से सामान आयात करते थे। इसी कारण मिस्र को नील नदी का वरदान कहा जाता है।


प्रश्न 10. मिस्र के लोगों का मुख्य व्यवसाय ………… था। ( HBSE 2023 )

उत्तर – कृषि


प्रश्न 11. मेसोपोटामिया का आधुनिक नाम ……….. है। ( HBSE 2023 )

उत्तर – इराक

 


Leave a Comment

error: