Class 8 Science/ विज्ञान Chapter 16 प्रकाश Important Questions with PDF for CBSE Hindi Medium Students During Paper Time. These Important Questions helps you if Your School Follows NCERT Books.
कक्षा 8 विज्ञान पाठ 16 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1 नियमित तथा विसरित परावर्तन में अन्तर बताइए। क्या विसरित परावर्तन का अर्थ है कि परावर्तन के नियम विफल हो गए हैं?
उत्तर- नियमित परावर्तन-दर्पण जैसे चिकने पृष्ठ से होने वाले परावर्तन को नियमित परावर्तन कहते है।
विसरित परावर्तन-जब सभी समांतर किरणें किसी समतल पुष्ठ से परावर्तित होने के पश्चात समांतर नहीं होती, तो ऐसे परावर्तन को विसरित परावर्तन कहते हैं।
नहीं। विसरित परावर्तन का अर्थ यह नहीं है कि परावर्तन के नियमित विफल हो गए हैं। विसरित परावर्तन में भी परावर्तन के नियमों का सफलतापूर्वक पालन होता है। प्रकाश का विसरण गत्ते से विषम परावर्तक पृष्ठ पर अनियमितताओं के कारण होता है।
प्रश्न 2 परावर्तन के नियम बताइए।
उत्तर- परावर्तन के दो नियम हैं। ये निम्नलिखित हैं-
(i) आपतन कोण सदैव परावर्तन कोण के बराबर होता है। अर्थात् ∠i = ∠r
(ii) आपतित किरण, आपतन बिंदु पर अभिलंब तथा परावर्तित किरण-ये सभी एक तल में होते हैं।
प्रश्न 3 मानव नेत्र का चित्र बनाइए और उसके अंगों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
- लेंस- लेंस हमारी आंख पर पड़ने वाली किरणों को रेटिना तक पहुंचाने का कार्य करता है।
- रेटिना- यह हमें किसी वस्तु के आकार व आकृति को देखने में मदद करता है। जब लेंस प्रकाश की किरणों को केंद्रित करके रेटिना तक पहुंचाता है तो रेटिना उसे तंत्रिका तंत्र के द्वारा हमारे मस्तिष्क तक भेजता है।
- पक्ष्माभा पेशी – यह हमारे लेंस को संतुलित रखने का कार्य करता है।
- पुतली- यह हमारी आंख में आने वाली रोशनी को नियंत्रित करता है। कम प्रकाश में हमारी पुतली बड़ी हो जाती है और अधिक प्रकाश में छोटी हो जाती है। ताकि आंख को कोई हानि ना पहुंचे।
- कॉर्निया- यह हमारे आंख का बाहरी सफेद हिस्सा होता है। यह हमारी आंख को बाहरी वातावरण से सुरक्षित रखने का कार्य करता है। हमारी आंख का सफेद हिस्सा कार्निया है।
Download Class 8 Science Chapter 16 Important Questions in Hindi PDF