स्वतंत्र भारत के 50 वर्ष Class 10 इतिहास Chapter 9 Important Question Answer – भारत एवं विश्व HBSE Solution

Class 10 इतिहास BSEH Solution for chapter 9 स्वतंत्र भारत के 50 वर्ष Important Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 10 History mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer in hindi are available of  भारत एवं विश्व Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 10 इतिहास – भारत एवं विश्व Solution

Also Read – HBSE Class 10 इतिहास Solution in Videos

HBSE Class 10 इतिहास / History in hindi स्वतंत्र भारत के 50 वर्ष / savtantr bharat ke 50 varsh Important Question Answer for Haryana Board of chapter 9 in Bharat avam vishwa Solution.

स्वतंत्र भारत के 50 वर्ष Class 10 इतिहास Chapter 9 Important Question Answer


प्रश्न 1. भारत कब स्वतंत्र हुआ?

उत्तर – 15 अगस्त, 1947 ई. को


प्रश्न 2. भारत के “लौह पुरुष” कौन थे?

उत्तर – सरदार वल्लभभाई पटेल


प्रश्न 3. योजना आयोग की स्थापना कब हुई?

उत्तर – 15 मार्च 1950 ई. को


प्रश्न 4. संविधान सभा का क्या कार्य होता है?

उत्तर – संविधान सभा का देश के लिए संविधान निर्माण करना होता है।


प्रश्न 5. भारत के पड़ोसी देशों के नाम बताएं?

उत्तर – भारत के सात पड़ोसी देश पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भुटान, बांग्लादेश, म्यांमार और श्रीलंका है।


प्रश्न 6. हरित क्रांति’ से क्या अभिप्राय है?

उत्तर – देश के विभाजन के साथ ही बहुत सी उपजाऊ भूमि पाकिस्तान के पास चली गई। 1960 ई. के दशक में भारत-चीन युद्ध, भारत-पाकिस्तान युद्ध और सूखे ने हमारी अर्थव्यवस्था को कमजोर कर दिया। इस कारण भारत में खाद्यान्न संकट उत्पन्न हो गया। परिणामस्वरूप किसानों के लिये नई कृषि नीति की घोषणा की गई। इस नीति के तहत उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सस्ते व उन्नत बीज, खाद व तकनीक के प्रयोग को प्रोत्साहन दिया गया। इस कृषि नीति के माध्यम से किसानों को बिजली, सिंचाई व सस्ते ऋण देने की व्यवस्था की गयी। परिणामस्वरूप 1970 ई. के दशक की शुरुआत तक आते-आते देश में गेहूँ, चावल व मक्का की खेती में अढाई गुणा तक वृद्धि हो गई। इस दौर में कृषि उत्पादन में हुई तीव्र वृद्धि को ही ‘हरित क्रांति’ कहा जाता है।


प्रश्न 7. भारत में राज्यों का पुनर्गठन कैसे हुआ?

उत्तर – स्वतंत्रता के बाद रियासतों को भारतीय संघ में शामिल कर लिया गया था। अतः देश में भाषा व भौगोलिकता के आधार पर राज्यों के पुनर्गठन की आवश्यकता थी। भारत सरकार द्वारा इसके लिये 1953 ई. में राज्य पुनर्गठन आयोग नियुक्त किया गया। इस आयोग का कार्य भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन की सिफारिश करना था। आयोग की रिपोर्ट के आधार पर नवम्बर 1956 ई. में राज्य पुनर्गठन अधिनियम पास किया गया। इसके द्वारा देश में भाषा के आधार पर चौदह राज्यों व छह केन्द्र शासित प्रदेशों की व्यवस्था की गई।


प्रश्न 8. इंदिरा गांधी ने 1975 ई. में आपातकाल क्यों लागू किया?

उत्तर – आजादी के बाद 1975 ई. में भारत ने सबसे बड़े राजनीतिक संकट का अनुभव किया। इंदिरा गांधी की सरकार बनने के एक वर्ष के अंदर ही दिसम्बर 1971 ई. में भारत-पाक युद्ध व बांग्लादेश का निर्माण हुआ। इससे मंदी, बेरोजगारी, गरीबी, खाद्य पदार्थों की कमी, बांग्लादेशी शरणार्थियों की समस्या, सूखा तथा मानसून की असफलता से जनता में असंतोष बढ़ने लगा। राष्ट्रव्यापी हड़तालों व छात्र आंदोलनों के कारण देश में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही थी। इस कारण 1974 ई. तक आते-आते इंदिरा गांधी की सरकार से जनता का एक बड़ा हिस्सा नाराज हो चुका था। 12 जून 1975 ई. को इलाहबाद उच्च न्यायालय द्वारा दिए गये फैसले में इंदिरा गांधी को चुनावों में अनुचित आचरण का दोषी करार दिया। इस फैसले के अनुसार अब वह किसी भी पद पर नहीं रह सकती थी। जयप्रकाश नारायण (जे. पी.) ने देश में उपजे राजनीतिक संकट व न्यायालय के फैसले के आधार पर भी इंदिरा गाँधी पर अपने पद से त्यागपत्र देने का दबाव बनाया। इंदिरा गाँधी ने स्वयं को चारों ओर से घिरता देख, 25 जून 1975 ई. को अपनी सत्ता बचाने के लिये आपातकाल की घोषणा कर दी। आपातकाल के दौरान सभी विरोधियों को गिरफ्तार किया गया था।


प्रश्न 9. संविधान निर्माण कैसे हुआ और इसको बनाने में कितना समय लगा?

उत्तर – भारत का संविधान बनाने के लिए एक ‘संविधान सभा’ का गठन किया गया। संविधान सभा में कुल 389 सदस्य थे। इसकी पहली बैठक 9 दिसम्बर 1946 ई. को हुई। डा. राजेन्द्र प्रसाद संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष बने। संविधान सभा द्वारा संविधान के निर्माण के लिये कुल 22 समितियों का गठन किया गया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता में एक सात सदस्यीय प्रारूप समिति बनाई गयी। इस समिति को संविधान के प्रारूप को तैयार करने का कार्य दिया गया।आखिरकार 26 नवम्बर 1949 ई. को हमारा संविधान बनकर तैयार हो गया। इस संविधान को बनने में 2 साल, 11 महीने तथा 18 दिन लगे। इसे 26 जनवरी 1950 ई. को लागू किया गया।


प्रश्न 10. गुटनिरपेक्ष आंदोलन क्या था? (HBSE 2023)

उत्तर – द्वितीय विश्व युद्ध के बाद विश्व के बहुत से देश विचारधारा के आधार पर दो विरोधी गुटों में बट गए। इन गुटों में से एक अमेरिका और दूसरा सोवियत संघ का गुट था। अमेरिका के नेतृत्व में बने गुट को ‘पश्चिमी ब्लाक’ और सोवियत संघ के नेतृत्व में बने गुट को ‘पूर्वी ब्लाक’ कहा गया। भारत ने दोनों गुटों से समान मित्रता रखने का प्रयास किया। भारत के लिये गुट-निरपेक्षता का आंदोलन वैश्विक शांति तथा विकासशील देशो का समाजिक, आर्थिक व राजनीतिक विकास का प्रतीक रहा है।


प्रश्न 11. स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् देश के सामने कौन-कौन सी समस्याएं थीं ? (HBSE 2023)

उत्तर – आज़ादी के बाद देश को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। जिनका वर्णन नीचे दिया गया है:-

  • भारत की आज़ादी के बाद देश का दुर्भाग्यपूर्ण विभाजन हुआ। देश के विभाजन के फलस्वरूप पाकिस्तान का निर्माण हुआ।
  • भारत से मुस्लिम आबादी के एक बड़े हिस्से को नव निर्मित पाकिस्तान में पलायन करना पड़ा।
  • रियासतों का एकीकरण देश के लिए एक बड़ी चुनौती थी।
  • देश के लिए संविधान बनाना भी एक बड़ी चुनौती थी।
  • भारत के प्रशासन को अंग्रेजों ने अपनी सुविधा के अनुसार विभिन्न रियासतों में विभाजित कर दिया था। आज़ादी के बाद इन रियासतों को भारतीय संघ में शामिल कर लिया गया। अतः भाषा एवं भूगोल के आधार पर राज्यों का पुनर्गठन करने की आवश्यकता महसूस हुई।

Leave a Comment

error: